Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार, 6 मई। भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि 11 मई को शाम 5 बजे ज्वालापुर स्थित लाल मंदिर शिक्षा भारती वाली गली से भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। बैण्ड बाजों व सुंदर झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन की अवधारणा को अमल में लाते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी एचआरडीए द्वारा चलाए जा रहे सुशासन कैंपों में अब तक कुल 250 भवन मानचित्रों को मौके पर स्वीकृति दी जा चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सरल और जनहितकारी सिद्ध हो रही है। सुशासन कैंप मई माह की विभिन्न तारीखों में आयोजित किए जा रहे हैं। सुशासन कैंप के तीसरे चरण में सोमवार को भगवानपुर ब्लॉक कार्यालय और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के हरिद्वार स्थित कार्यालय में कैंप आयोजित कर नक्शे स्वीकृत किए। इस कैंप में 110 मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए।…
पारिवारिक कलह के चलते उठाया गया खौफनाक कदम, नाबालिग बेटा पहले ही भेजा जा चुका है किशोर न्यायालय मंगलौर। ग्राम टांडा बनेड़ा स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने वाले सलीम की हत्या के मामले में मंगलौर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मृतक की पत्नी इमराना और बेटे मुशाहिर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में सामने आया कि सलीम द्वारा की जा रही मारपीट और पारिवारिक कलह से परेशान होकर पत्नी और दोनों बेटों ने मिलकर उसकी फावड़े से हत्या कर दी थी। इस सनसनीखेज मामले में शामिल नाबालिग बेटे को पुलिस पहले…
देहरादून। देहरादून स्थित पुलिस लाइन में शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लिटिल फिट संस्था द्वारा पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए विशेष रूप से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिसे डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, लिटिल फिट संस्था के संस्थापक डॉ. अभिनव तोमर और संस्था की कोषाध्यक्ष-संयोजक डॉ. कवि रजनी चौहान ने संयुक्त रूप से किया। दोनों अतिथियों ने मुख्य अतिथि का बुके और फूलमालाओं से अभिनंदन कर उनका स्वागत किया। डॉ. अभिनव…
हरिद्वार। एक तरफ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है, लेकिन दूसरी तरफ उत्तराखंड में ही बेटियों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश नहीं मिल रहे हैं। हद तो अब ये हो गई है कि जमालपुर कलां के सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने के लिए गई मां के साथ अभद्रता और बेटी को सहायक अध्यापक ने इतना डरा धमका दिया कि अब वो पढ़ने से ही इंकार कर रही है। मामले में सीईओ, डीएम, शिक्षा सचिव, शिक्षा मंत्री और सीएम को शिकायत कर सहायक अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की…
हरिद्वार। आईसीसी के चेयरमैन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह भी आज हरिद्वार पहुंचे। पूरे परिवार के साथ हर की पैड़ी पर पहुंचकर जय शाह ने गंगा पूजन किया और शाम की गंगा आरती में शामिल हुए। जय के साथ उनकी मां, पत्नी और बच्चे मौजूद रहे। तीर्थ पुरोहितों ने विधि विधान के साथ गंगा पूजन कराया और उसके बाद जय शाह ने गंगा आरती की। गंगा आरती के बाद गंगा सभा के कार्यालय में अध्यक्ष नितिन गौतम और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ समेत अन्य तीर्थ पुरोहितों ने जय शाह का स्वागत किया। जय शाह के हरिद्वार दौरे…
हरिद्वार। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को गोरखाली सुधार सभा शाखा हरिद्वार की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शंकर आश्रम स्थित स्वामी रामप्रकाश चेरिटेबल अस्पताल में लगाया गया, जिसमें 25 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर का आयोजन जिला ब्लड बैंक हरिद्वार के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. संजय शाह ने रक्तदान कर की। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा और जीवनदायिनी दान है। उनके…
हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, विशेष रूप से हत्या और बलात्कार की घटनाएं, अत्यंत गंभीर चिंता का विषय हैं। इन घटनाओं ने न केवल समाज को झकझोरा है, बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार की नीतियाँ और कार्रवाई प्रभावी नहीं हो रही हैं।हेमा भण्डारी ने कहा कि सरकार को इस विषय पर तुरंत कठोर कदम उठाने चाहिए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कार्ययोजना…
हरिद्वार। गंगा सप्तमी के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित आध्यात्मिक संस्था पावन धाम आश्रम में तीर्थयात्रियों व स्थानीय निवासियों के लिए दुर्लभ दर्शन केंद्र की शुरूआत की गयी है। पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने फीता काटकर दुर्लभ दर्शन केंद्र का शुभारंभ किया। दुर्लभ दर्शन केंद्र में श्रद्धालु 3डी वीआर के माध्यम से देश के प्रमुख मंदिरों के सजीव दर्शन कर सकेंगे। स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि वैज्ञानिकों की यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। विज्ञान ने सनातन धर्म के सभी प्रमुख तीर्थो के एक स्थान पर सजीव दर्शन करने की सुविधा श्रद्धालुओं को उपलब्ध करायी है। इसके लिए पावन धाम…
हरिद्वार। उच्च शिक्षा विभाग और देव संस्कृति विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में “समान नागरिक संहिता (यूसीसी)” पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समान नागरिक संहिता केवल एक कानून नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा, “यूसीसी लागू होने से सभी नागरिकों के न्यायिक अधिकार समान हुए हैं और महिलाओं के लिए यह…
