Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
हरिद्वार। शासन की अभिनव पहल के तहत आईपीएस अधिकारियों द्वारा अपनी पहली तैनाती वाले थानों को ‘गोद’ लेने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में SDRF उत्तराखंड के सेनानायक आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने रविवार को थाना जीआरपी हरिद्वार को गोद लिया। अब इस थाने को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर आदर्श थाना के रूप में विकसित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में अर्पण यदुवंशी की पहली नियुक्ति इसी थाने में बतौर प्रशिक्षु आईपीएस हुई थी। इस कारण उनका इस स्थान से विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने 23 जून को हरिद्वार पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया। इस…
हरिद्वार, 25 जून। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार में आज आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर और स्लोगन लिखकर वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का विरोध किया और इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा देश पर आपातकाल थोप दिया गया था, जो पूरे 21 महीने तक लागू रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान न केवल संविधान के कई प्रावधानों को निलंबित किया…
अनिल शर्मा, लालढांग। हरिद्वार। बुधवार सुबह हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। रसियाबड़ नहर पटरी के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निकट कंटेनर और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का चालक ट्रक के अगले हिस्से में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन और यात्री घंटों तक फंसे रहे। सूचना मिलने के बाद श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों…
हरिद्वार। पड़ोसी जिले के एक युवक को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव आना भारी पड़ गया। 17 जून को प्रेमिका के गांव पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा। लाठी-डंडों से हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के कुछ दिन बाद प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर ली। अब युवक के स्वजन न्याय की गुहार लेकर पुलिस चौकी पहुंचे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती थी और वे अक्सर एक-दूसरे…
रुड़की, हरिद्वार। अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही जनसेवा एक्सप्रेस सोमवार दोपहर को अचानक उस समय रुक गई जब उसके एक कोच के पहियों से धुआं उठने लगा। यह घटना रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सफरपुर गांव के पास हुई, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। करीब 20 मिनट तक ट्रेन गांव में ही खड़ी रही। जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार दोपहर लगभग दो बजे जनसेवा एक्सप्रेस जब इकबालपुर रेलवे स्टेशन पार कर रही थी, तभी ट्रेन के एक कोच के पहियों से अजीब आवाज आने लगी और धुआं उठने लगा। रेलवे फाटक पर…
हरिद्वार, 24 जून। ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने ज्वालापुर स्थित लिमरा मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की, जहां स्टोर संचालक के घर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुई। ड्रग विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ज्वालापुर पीठ बाजार स्थित लिमरा मेडिकल पर नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस बल के सहयोग से एक संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके उपरांत टीम ने मेडिकल स्टोर से कुछ दूरी पर स्थित जुबैर अली के निवास पर…
हल्द्वानी में तैनात थे जवान हिमांशु मिश्रा, SDRF की दो दिन की कड़ी मशक्कत लाई रंग उधमसिंहनगर। गूलरभोज क्षेत्र में नदी में डूबे सेना के जवान का शव SDRF उत्तराखंड पुलिस ने बरामद कर लिया है। जवान की पहचान हिमांशु मिश्रा निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक) के रूप में हुई है, जो भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे और वर्तमान में हल्द्वानी में सेवा दे रहे थे। मामला 22 जून 2025 का है, जब क्षेत्राधिकारी बाजपुर ने SDRF को सूचना दी कि गूलरभोज क्षेत्र में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट रुद्रपुर से…
हरिद्वार। अगर आप हरिद्वार दर्शन की योजना बना रहे हैं तो पुलिस की यातायात नियमों को लेकर सख्ती को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जिले भर में चलाया जा रहा “ऑपरेशन लगाम” इन दिनों पूरे जोर पर है। अवैध पार्किंग से लेकर स्टंट ड्राइविंग तक पुलिस हर उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सहज और निर्बाध बनाने के लिए यह विशेष अभियान शुरू किया गया है ताकि यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना…
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) द्वारा वीआईपी घाट पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान ने किसानों से जुड़ी 16 सूत्रीय मांगों का एक विस्तृत ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रेषित किया है। ज्ञापन में देशभर के किसानों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है। अनिल तालान ने कहा कि दिल्ली के लंबे आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून बनाने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। यूनियन की प्रमुख मांग है कि सभी…
हरिद्वार। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब हरिद्वार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग दिवस कार्यक्रम मेंबड़ी संख्या में पत्रकारों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया। योग दिवस कार्यक्रम को लेकर पत्रकारों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार योगाचार्य राधिका नागरथ ने कहा कि हर साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग मनाते हैं। योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है, जो आपके हर बॉडी पार्ट को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसके साथ ही ये आपके शरीर के…
