Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»लूडो खेलने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, फिर हथौड़े से बार कर उतारा मौत के घाट
अपराध

लूडो खेलने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, फिर हथौड़े से बार कर उतारा मौत के घाट

लूडो खेलने को लेकर मजाक की तो हथौड़े से कर दी हत्या
News DeskBy News DeskJuly 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। देहरादून शहर में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना देहरादून के प्रतिष्ठित दून क्लब के पास हुई, जहां इंदिरा नगर निवासी राजमिस्त्री शिबरन साहनी ने अपने पुराने दोस्त करनपुर निवासी संतोष साहू की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों लंबे समय से दोस्त थे और शुक्रवार को बारिश के कारण दोनों को कोई काम नहीं मिला था। संतोष, जो कि दून क्लब के पास सब्जी का ठेला लगाता था। वहीं खड़ा था और उसके साथ शिबरन भी मौजूद था। इसी दौरान संतोष ने हंसी-मजाक में शिबरन से लूडो खेलने की बात कही, लेकिन मजाक में कुछ ऐसा कहा गया जो शिबरन को नागवार गुजरा। विवाद इतना बढ़ा कि झगड़े के दौरान शिबरन के चेहरे पर संतोष की कड़ी से चोट लग गई।

हालांकि पहले तो संतोष ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की और घायल शिबरन को खुद स्कूटर पर बैठाकर अस्पताल ले जाने लगा। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रोजगार तिराहे के पास अचानक शिबरन ने अपने बैग से हथौड़ा निकाला और संतोष के सिर पर वार कर दिया। पहले झटके से ही दोनों स्कूटर से नीचे गिर गए लेकिन शिबरन ने वहीं पर रुककर एक के बाद एक कई घातक वार संतोष के सिर पर कर दिए। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल संतोष को कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर डालनवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिबरन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा भी बरामद किया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक संतोष मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था जबकि आरोपी शिबरन बिहार से ताल्लुक रखता है। दोनों पिछले कई वर्षों से देहरादून में रह रहे थे और आपस में अच्छे दोस्त माने जाते थे। मृतक के छोटे भाई राहुल साहू की तहरीर पर पुलिस ने शिबरन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से संतों में उत्साह, रविंद्रपुरी महाराज को याद आया प्रयागराज कुंभ

October 12, 2026

नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

October 11, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 30, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Dance of the Hillary: खतरनाक वायरस भेजकर भारत पर साइबर हमला करने की साजिश

देश-दुनिया May 9, 2025

डेस्क। पाकिस्तान एक बार फिर भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है। पहले आतंकियों और…

शिवालिक नगर में भव्य होली मिलन समारोह, फूलों की होली और भजन संध्या आकर्षण का केंद्र

March 1, 2026

Grooming Tips to Get Your Pet Ready for Spring

January 14, 2021

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026
अन्य खबरें

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.