Author: News Desk

हरिद्वार। भाजपा संगठन द्वारा कैलाश भंडारी को शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष और बिन्दर पाल को केशव नगर मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा के कैम्प कार्यालय में एक शानदार स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कैलाश भंडारी और बिन्दर पाल का राजीव शर्मा और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे संगठन के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। कैलाश भंडारी और बिन्दर पाल का चयन पार्टी के प्रति उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को देखते हुए किया गया…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार में शारदीय कांवड़ मेला चरम सीमा पर है। बड़ी संख्या में दूर दराज से आए कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से अपने गंतव्यों को रवाना होने लगे है। सोमवार को पुलिस ने बोर्डर पर ड्यूटी के साथ साथ कांवड़ियों की सेवा की। भंडारे का आयोजन कर श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने एसपीओ और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर कांवड़ियों को पानी की बोतलें बांटी और उन्हें फल भी वितरित की। जय भोले और बोल बम के के जयकारों के बीच रसिया बड़ में प्रवेश करने वाले शिवभक्तों का पुलिस ने अभिनंदन किया। पुलिस अधिकारियों ने…

Read More

हरिद्वार, 24 फरवरी। जिला मुख्यालय विकास भवन के सभागार में ‘‘गोहेम्प एग्रोवेंचर्स‘‘ द्वारा ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना एवं एनआरएलएम के तत्वावधान में हेम्प (भांग) के जागरूकता, दुरुपयोग और आजीविका साधन बनाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद त्रिवेंद्र सिंह का स्वागत किया। कार्यशाला के दौरान अपने संबोधन में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भांग (हेम्प) की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हिमालय का यह बहुपयोगी पौधा रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और ऊर्जा…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष अमित शर्मा के पिताजी व संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री नरोत्तम प्रसाद शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को संवेदनाएं प्रकट की है। हरिद्वार भृमण कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी को प्रेस क्लब अध्यक्ष अमित शर्मा के आवास पहुंचना था,लेकिन पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम व कनखल स्थित आश्रम में विलंब होने के कारण ऐन समय पर सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उन्हें त्यूणी किसी कार्यक्रम में पहुँचना था। बावजूद इसके उन्होंने मोबाइल पर बात कर अमित शर्मा के पिताजी के…

Read More

हरिद्वार, 23 फरवरी। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि डाम कोठी से शंकराचार्य चौक मार्ग के समीप बनी दीवार पर भगवान एवं इष्ट देवों के चित्र बनाए गए हैं, जो कि गलत है। कुछ दिन बाद ही लोग दीवारों को खराब कर देते हैं। दीवारों पर पान गुटका थूकते हैं। चित्र दीवार के काफी नीचे बनाए गए हैं। जिससे दीवार पर बने देवी देवताओं के चित्रों का अपमान होने की संभावनाएं बनी रहती है और धार्मिक भावनाएं भी आहित होती हैं। पंडित अधीर कौशिक ने प्रशासन से मांग की कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी शिवालिक नगर में एक 32 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत से सनसनी मच गई। रविवार को महिला का उसी के कमरे में कपड़े के फंदे में लटका हुआ शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक शिवालिक नगर के एच कलस्टर में गृह क्लेश के चलते एक निजी बीएड कॉलेज का संचालन करने वाले व्यक्ति की पत्नी ने फांसी लगाई है। सूचना मिलने पर गैस प्लांट…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में हाइवे पर कांवड़ियों का रेला उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में शिवभक्त उत्तर प्रदेश के अलग अलग स्थानों से गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंचे रहे हैं। चिड़ियापुर बॉर्डर पर पार करके कांवड़िए पैदल ही हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थित में उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा कांवड़ियों की सेवा भी की जा रही है। रविवार को लालढांग चौकी प्रभारी गगन मैठाणी ने समाजसेवियों के साथ मिलकर का कांवड़ियों को पानी की बोतल और फल वितरित किए। इतना…

Read More

लक्सर, हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत मचाने वाले आरोपी युवक को लक्सर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल उर्फ विशु है जो मुंडाखेड़ा खुर्द गांव का निवासी है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक बीती 11 जनवरी को अकोढा खुर्द गांव निवासी अर्जुन पुत्र मामचंद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके भाई के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और जान से मारने की नियत से फायर भी झोंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते…

Read More

हरिद्वार। हरिद्वार में हरकी पैड़ी के पास स्थित मोती बाजार में एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में आग की लपटें देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बिशनदास एंड संस नाम की खिलौनों की दुकान में देर रात अचानक धुआं उठने लगा। थोड़ी देर बाद दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि दूर से नजर आई और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने की जानकारी मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। संकरा रास्ता होने के…

Read More

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में इस बार भी बसंतोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आगामी 25 फरवरी से 27 फरवरी तक लालढांग ग्राम पंचायत के प्राचीन सिद्धपीठ खागिरी बाबा मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक शिवरात्रि मेला लगेगा। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पौराणिक पौराणिक देवभूमि सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि मेले में लोक गायक और गायिकाओं के साथ ही सांस्कृतिक दलों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिनों तक मेले में उत्तराखंड की सभ्यता संस्कृति से जुड़े तमाम…

Read More