Author: News Desk

हरिद्वार, 25 अप्रैल। ब्रह्मलीन परमहंस स्वामी भोलानंद गिरी महाराज के 97वें निर्वाण दिवस के अवसर पर भोलागिरी सन्यास आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। बैण्ड बाजों और भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा आश्रम से हरकी पैड़ी होते हुए बिल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। भोलागिरी सन्यास आश्रम के श्रीमहंत महामंडलेश्वर स्वामी तेजसानंद सरस्वती ने महाराज बताया कि प्रत्येक वर्ष ब्रहमलीन भोला गिरी महाराज की स्मृति में शोभायात्रा निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और अध्यात्म के क्षेत्र में ब्रह्मलीन स्वामी भोलागिरी महाराज का योगदान सभी को प्रेरणा है। उनकी प्रेरणा से आश्रम के संत…

Read More

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर मुस्तफाबाद में शुक्रवार को गौकशी की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक जिन्दा गाय और गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी इंतजार पहले भी गौकशी के मामले में जेल जा चुका है। शांतरशाह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मिर्जापुर मुस्तफाबाद के इन्तजार पुत्र मुस्लिम के घेर में कुछ लोग गौकशी की तैयारी कर…

Read More

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां गंगा में विसर्जित हरिद्वार। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां हरिद्वार पहुंची। शुक्रवार को उनके परिजन अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे थे और नम आंखों से अस्थियों को मां गंगा में विसर्जित किया। टेकचंद पचभैया गद्दी के तीर्थ पुरोहित सूरज ने विधि विधान के साथ अस्थि कर्म संपन्न कराया। पिता राजेश नरवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वो अपने देश और देशवासियों का धन्यवाद अदा करना चाहते हैं कि इस दुख की घड़ी में सब उनके साथ खड़े हैं। सरकार और प्रशासन ने भी उनके…

Read More

हरिद्वार, 24 अप्रैल। जनपद हरिद्वार को नशे से मुक्त करने के लिए चल रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 200 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विक्की उर्फ विक्रांत है जो भूरनी खतिरपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 200 इंजेक्शन बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बता दे कि पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर लक्सर क्षेत्र में लगातार टीमें गठित कर…

Read More

उत्तराखंड। उत्तराखंड के एक नशा मुक्ति केंद्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो मरीजों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से चम्मच से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात के पीछे की वजह सुनकर हर कोई सन्न है। आरोपियों ने खुद ही कबूला कि वे केंद्र की पाबंदियों से परेशान थे और जेल जाने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। हत्या की यह वारदात उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में हुई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो कुछ ही दिन पहले 8 अप्रैल 2025 को शराब…

Read More

हरिद्वार। शिक्षा विभाग में अध्यापकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालत ये है कि स्कूलों में अध्यापकों ने मनमानी करते हुए अपने नियम कायदे बना लिए हैं। ऐसा ही एक मामला उस दिन देखने को मिला, जब प्रदेशभर में सरकार के निर्देश पर 21 अप्रैल को प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा था। लेकिन राजकीय उच्चत्तर माध्यामिक विद्यालय जमालपुर कलां के बंद गेट के बाहर अभिभावक भरी धूप में खड़े रहे। सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए अभिभावकों से मिलने के लिए भी गेट नहीं खोला गया। जिससे स्कूल में प्रवेश लेने के लिए आए अभिभावक और बच्चे…

Read More

हरिद्वार/लक्सर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के प्रति श्रद्धांजलि और आतंकवाद के खिलाफ आक्रोश के स्वर गूंजने लगे हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में इस हमले के विरोध में लोगों का गुस्सा सड़कों पर नजर आया। लक्सर से लेकर हरिद्वार तक कैंडल मार्च निकाले गए दीपदान किए गए और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। हर की पौड़ी पर दीपदान, श्री गंगा सभा ने की प्रार्थना हरिद्वार में श्री गंगा सभा की अगुवाई में हर की पौड़ी पर…

Read More

देहरादून। पहलगाम आतंकी हमला: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देहरादून में रह रहे कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। जिन इलाकों में कश्मीरी छात्र रहते हैं वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने शिक्षण संस्थानों और छात्रावासों के आसपास निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर कश्मीरी छात्रों को लेकर चल रही आपत्तिजनक बयानबाजी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने साइबर सेल और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया है। सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है ताकि नफरत फैलाने वाले तत्वों…

Read More

हरिद्वार। रोशनाबाद मुख्यालय में शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और समग्र विकास को लेकर जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बैठक में एचआरडीए, सिडकुल, पेयजल, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड और पुलिस विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण की स्थिति, सड़कों और मुख्य मार्गों की नियमित सफाई, शिवालिक नगर,…

Read More

हरिद्वार। पहलगाम आतंकी हमले की देशभर में कड़ी निंदा की जा रही है और लोग मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। बुधवार को श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के प्रेमनगर घाट पर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और मां गंगा से मृतकों की आत्मशांति की कामना की। इस दौरान श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने आतंकी हमले को कायराना हरकत बताया और कहा कि भारत सरकार को आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकवादियों और आतंकवादियों को सपोर्ट करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाना…

Read More