Author: News Desk

धर्मशाला। पाकिस्तान द्वारा देश के कई शहरों पर किए गए हमलों की गूंज अब क्रिकेट मैदान तक पहुंच गई है। शुक्रवार को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा IPL मैच अचानक बीच में ही रोक दिया गया। जब यह मैच रोका गया, उस वक्त पंजाब की पारी का 11वां ओवर चल रहा था और टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। सुरक्षा कारणों से उठाए गए इस कदम ने न सिर्फ खिलाड़ियों, बल्कि दर्शकों को भी चौंका दिया। पाकिस्तानी हमलों के बाद ब्लैकआउट का असर स्टेडियम…

Read More

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से जारी हमलों के जवाब में भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार देर रात पाकिस्तान के कई अहम शहरों और आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। भारतीय कार्रवाई में लाहौर, पेशावर, सियालकोट और इस्लामाबाद जैसे शहरों में जबर्दस्त धमाकों की आवाजें सुनी गईं। सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में भारत ने एक बड़ा ड्रोन अटैक किया, जिससे वहां मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गया। भारत के जवाबी ऐक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी भारतीय सेना ने लाहौर में मौजूद पाक के एयर डिफेंस सिस्टम…

Read More

हरिद्वार। मुख्य सेवक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सुशासन कैंप के जरिए आवासीय और 75 वर्ग मीटर तक के व्यवसायिक नक्शे स्वीकृत कर रहा है। चार सुशासन कैंपों में अभी तक 294 नक्शे मौके पर ही स्वीकृत किए गए। सुशासन कैंप मई माह की विभिन्न तारीखों में आयोजित किए जा रहे हैं।सुशासन कैंप के चौथे चरण में सोमवार को भगवानपुर ब्लॉक आफिस और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के हरिद्वार आफिस में कैंप आयोजित कर नक्शे स्वीकृत किए। सुशासन कैंप में अब तक 370 भवन मानचित्र आवेदन पत्र प्राप्त हुए,…

Read More

हरिद्वार। तहसील हरिद्वार अंतर्गत पथरी क्षेत्र में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सात अवैध मदरसों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ये सभी मदरसे बिना किसी वैध अनुमति और पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। एसडीएम हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई है। जांच के दौरान पाया गया कि ये सात मदरसे बिना किसी अधिकृत अनुमति और बिना मान्यता के चल रहे थे। सील किए…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने सोमवार तड़के जो किया वह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं बल्कि आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध की शुरुआत है। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर नौ अलग-अलग आतंकी शिविरों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की और उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। ये कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले के बाद की गई जिसमें निर्दोष नागरिकों की जान गई थी। इस पूरे ऑपरेशन की खास बात यह रही कि इसमें राफेल, सुखोई जैसे फुल-स्केल फाइटर जेट्स के साथ अत्याधुनिक ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। वायुसेना की यह कार्रवाही…

Read More

हरिद्वार। दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि ने रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा हेतु बन रहे ग्रीन कार्ड की प्रक्रिया और समयावधि की जानकारी ली। ओमप्रकाश जमदग्नि ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि देशभर से आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। हरिद्वार में टैक्सी चालकों और यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त स्थान तथा पीने के लिए स्वच्छ जल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया समयबद्ध और सरल हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि…

Read More

हरिद्वार। नजीबाबाद -हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा श्यामपुर क्षेत्र स्थित पिनाका होटल के पास हुआ। कार में सवार देहरादून निवासी अतुल तिवारी (42) और सपन सिंह (30) को मामूली चोटें आईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक रुद्रपुर की एक प्लाईवुड कंपनी में मीटिंग के बाद देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान कार चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी और पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला पुलिसकर्मी को सीओ दंपति को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला पुलिस विभाग में श्वान परिचायक (डॉग हैंडलर) के पद पर तैनात है। पुलिस ने उसे रंगे हाथ 70 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीओ निहारिका सेमवाल, निवासी पंडितवाड़ी, ने रविवार को कैंट कोतवाली में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग की कर्मचारी सरोज बाला रावत उन्हें और उनके…

Read More

हरिद्वार, 6 मई। भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस के अवसर पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा की तैयारियों में जुटे श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मायादेवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने बताया कि 11 मई को शाम 5 बजे ज्वालापुर स्थित लाल मंदिर शिक्षा भारती वाली गली से भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। बैण्ड बाजों व सुंदर झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में…

Read More

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन की अवधारणा को अमल में लाते हुए हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण यानी एचआरडीए द्वारा चलाए जा रहे सुशासन कैंपों में अब तक कुल 250 भवन मानचित्रों को मौके पर स्वीकृति दी जा चुकी है। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सरल और जनहितकारी सिद्ध हो रही है। सुशासन कैंप मई माह की विभिन्न तारीखों में आयोजित किए जा रहे हैं। सुशासन कैंप के तीसरे चरण में सोमवार को भगवानपुर ब्लॉक कार्यालय और हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के हरिद्वार स्थित कार्यालय में कैंप आयोजित कर नक्शे स्वीकृत किए। इस कैंप में 110 मानचित्र आवेदन प्राप्त हुए।…

Read More