हरिद्वार। हरिद्वार में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम अशोक कुमार कुमार है जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है और हरिद्वार में रहकर हाइड्रा चलाने का काम करता था।
दरअसल नए साल पर अशोक बाइक से कही जा रहा था। हरिद्वार में राजा गार्डन के पास उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया। धारदार मांझे से उसकी गर्दन कट गई और स्वास की नली से खून बहने लगा। गंभीर रूप से घायल अशोक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

यह घटना पास में ही लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें घायल अशोक दिखाई भी दे रहा है।

हालांकि पुलिस और प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया और बड़े पैमाने पर चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान चलाकर भारी में चाइनीज मांझा जप्त करने के साथ ही दुकानदारों के चालान भी किए गए हैं।