Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»सार्वजनिक शराबखोरी पर पुलिस की सख्ती, शराब पीकर हुड़दंग मचाते 63 दबोचे
अपराध

सार्वजनिक शराबखोरी पर पुलिस की सख्ती, शराब पीकर हुड़दंग मचाते 63 दबोचे

News DeskBy News DeskOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों और ढाबों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। सिडकुल और ज्वालापुर पुलिस ने शुक्रवार रात अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाकर कुल 63 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। सभी के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 15,750 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

सिडकुल क्षेत्र में 35 गिरफ्तार, पांच वाहन सीज

थाना सिडकुल पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों और सड़कों के किनारे शराब पीकर हंगामा मचाने वाले 35 युवकों को हिरासत में लिया। इनके विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर ₹8750 संयोजन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा चेकिंग के दौरान 5 वाहनों को सीज किया गया। सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और किसी को भी सार्वजनिक स्थानों या ढाबों पर शराब पीने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिडकुल क्षेत्र में कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, चौकी कोर्ट प्रभारी एसआई शैलेंद्र ममगई, उपनिरीक्षक मनीषा नेगी सहित चेतक ड्यूटी कर्मी शामिल रहे।

ज्वालापुर में 28 युवक पकड़े गए

वहीं, कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने भी शुक्रवार को सार्वजनिक स्थलों, शराब की दुकानों और ढाबों के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 28 युवकों को शराब पीते और हुड़दंग मचाते हुए गिरफ्तार किया गया। इन सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई कर ₹7000 संयोजन शुल्क वसूला गया।ज्वालापुर पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, चौकी रेल प्रभारी एसआई समीप पांडेय, एसआई रविंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक गंभीर तोमर, तथा कांस्टेबल अमित गौड़, राजेश बिष्ट, रवि, अंकुर चौधरी, दिनेश, सतवीर सिंह, रोहित, मनोज डोभाल, प्रमोद पुरोहित और चेतक कर्मी शामिल रहे।

एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जनपदभर की पुलिस को निर्देशित किया है कि सार्वजनिक स्थानों और होटल-ढाबों में शराब पीने या पिलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि शहर की शांति व्यवस्था बनी रहे और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार पुलिस ने बुज़ुर्ग की हत्या का चंद घंटों में किया खुलासा, फावड़े के साथ आरोपी गिरफ्तार

अपराध April 21, 2025

लक्सर, हरिद्वार। जिले के लक्सर क्षेत्र में एक बुज़ुर्ग की हत्या की गुत्थी को पुलिस…

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

खुलेआम शराब पीने वाले 22 शराबियों को कनखल पुलिस ने सिखाया सबक, चालान काटकर कराई परेड

December 25, 2024

स्कॉर्पियो पर विधायक लिखकर हूटर बजाना पड़ा भारी, श्यामपुर पुलिस ने निकाली हेकड़ी

June 16, 2025
अन्य खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.