डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह टीम इंडिया का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। इससे पहले भारत ने 2002 सौरव गांगुली की कप्तानी और 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। आज रविवार को भारत ने 12 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में दुबई में धमाकेदार जीत के साथ इंडियन क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का अपना तीसरा टाइटल जीता है। भारत न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर बना विजेताइस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। भारतीय टीम ने 252 रनों के लक्ष्य का पीछा 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच को 6 विकेट से जीत लिया।

भारत ने साल 2002, 2013 और अब 2025 में ये ट्रॉफी जीती है। 2002 में भारत ने संयुक्त रूप से ये ट्रॉफी जीती थी। जीत के लिए भारत को 252 रनों की दरकार थी जो उसने कप्तान रोहित शर्मा के 76 रन और अंत में श्रेयस, हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की जुझारू पारियों के दम पर हासिल कर लिया। इसी के साथ रोहित ने भी एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। वो दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीता था। रोहित से पहले धोनी की कप्तानी में भारत ने एक से ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीती थी।इसी के साथ भारत ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर कर लिया। साल 2000 में न्यूजीलैंड ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराया था और अब भारत ने यही काम किया है।

आखिरी बाल पर रवींद्र जड़ेजा ने चौका लगाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई और न्यूजीलैंड यानी कीवियों को टीम को हराकर 25 साल पुराना बदला पूरा कर लिया। इससे पहले न्यूजीलैंड ने इंडिया को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
