Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर
हरिद्वार

हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का निधन, पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर

News DeskBy News DeskSeptember 30, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। राष्ट्रीय सहारा अखबार के हरिद्वार ब्यूरो चीफ और वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे प्रवीण झा का देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखण्ड के पत्रकारिता जगत और पुरोहित समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से पेशे से पुरोहित रहे प्रवीण झा ने पत्रकारिता को अपना कर्मक्षेत्र बनाया और अपनी लेखनी, मृदुभाषी व्यक्तित्व और वाकपटुता से अलग पहचान बनाई। वह अपने ज्ञान, अनुभव और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। पत्रकारिता में उनकी पकड़ और खबरों को समझने की गहरी दृष्टि के कारण युवा पत्रकार उन्हें अपना मार्गदर्शक मानते थे।

प्रवीण झा का पत्रकारिता सफर काफी लंबा रहा। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में दैनिक जागरण सहित कई पत्र-पत्रिकाओं से जुड़कर कार्य किया। दैनिक जागरण में उन्होंने करीब 10 वर्षों तक सेवाएं दीं, जहां उनकी रिपोर्टिंग और संपादकीय समझ को काफी सराहा गया। वर्ष 2007 में वह राष्ट्रीय सहारा से जुड़े और तब से लगातार हरिद्वार के ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत रहे। लगभग 18 वर्षों तक उन्होंने राष्ट्रीय सहारा का हरिद्वार में नेतृत्व किया और अखबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

सरल स्वभाव और सभी से घुलमिल कर रहने वाले प्रवीण झा केवल पत्रकार ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग से जुड़े व्यक्ति थे। धर्मनगरी हरिद्वार के पुरोहित समाज में भी उनका गहरा सम्मान था। पुरोहित परिवार से होने के कारण गंगा सभा और तीर्थ पुरोहितों से उनका आत्मीय जुड़ाव था। उनके निधन से पुरोहित समाज ने भी एक अनुभवी और मार्गदर्शक को खो दिया है।

मंगलवार को कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े बेटे कार्तिक झा ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। इस दौरान उनके छोटे बेटे प्रणव झा, भाई अमित झा, भतीजे उदित झा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

अंतिम संस्कार के अवसर पर श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, श्रीकांत वशिष्ठ, अश्वनी शर्मा, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, अविक्षित रमन सहित पुरोहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रवीण झा के निधन को पुरोहित समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

वहीं, पत्रकारिता जगत से भी बड़ी संख्या में पत्रकार अंतिम विदाई देने पहुंचे। विधायक आदेश चौहान ने भी श्मशान घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महासचिव सूर्यकांत बेलवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित शर्मा, सुनील दत्त पांडेय, प्रदीप जोशी, अमित कुमार, दीपक नौटियाल, चंद्र शेखर जोशी, प्रशांत शर्मा, विकास तिवारी, स्वरूप पूरी, राहुल वर्मा, सुनील पाल, डॉ. शिव शंकर जायसवाल, बिजेंद्र हर्ष, जोगेंद्र मावी, राजकुमार, सुनील मिश्रा, मनोज खन्ना, काशीराम सैनी, अरुण मिश्रा, वासुदेव, के.के. त्रिपाठी, आवेश, नवीन चौहान, मेहताब आलम और सचिन पालीवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

प्रेस क्लब ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पत्रकारों ने कहा कि प्रवीण झा का जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक युग का अंत है। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की मिसाल पेश की। युवा पत्रकारों को उनका मार्गदर्शन हमेशा याद रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026
इन्हें भी पढ़े-

आपदा में हर पीड़ित के साथ और व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत हैं मुख्यमंत्री : स्वामी यतीश्वरानंद

राजनीती September 16, 2025

— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर दी शुभकामनाएं, गिनाईं…

शरीर के बारह अंगों के समान भगवान भी द्वादशांग हैं – सूर्यकांत बलूनी

August 5, 2024

आठ देशों के राजदूत पहुंचे हरिद्वार, हरकी पैड़ी पर की गंगा आरती

June 21, 2025

32 वर्षीय नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हरिद्वार का मामला

February 23, 2025
अन्य खबरें

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.