Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»भारत ने किया करारा जवाब: पाकिस्तान के कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन हमले, आतंकी ठिकाने तबाह
देश-दुनिया

भारत ने किया करारा जवाब: पाकिस्तान के कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन हमले, आतंकी ठिकाने तबाह

News DeskBy News DeskMay 9, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

नई दिल्ली। पाकिस्तान की ओर से जारी हमलों के जवाब में भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए गुरुवार देर रात पाकिस्तान के कई अहम शहरों और आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। भारतीय कार्रवाई में लाहौर, पेशावर, सियालकोट और इस्लामाबाद जैसे शहरों में जबर्दस्त धमाकों की आवाजें सुनी गईं। सूत्रों के मुताबिक, लाहौर में भारत ने एक बड़ा ड्रोन अटैक किया, जिससे वहां मौजूद एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह तबाह हो गया।

भारत के जवाबी ऐक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इससे पहले भी भारतीय सेना ने लाहौर में मौजूद पाक के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर एक बड़ा झटका दिया था। भारतीय हमले इतने सटीक और तीव्र थे कि पाकिस्तान की तरफ से कोई प्रभावी जवाबी कार्रवाई नहीं हो पाई। हालांकि, बौखलाए पाकिस्तान ने इसके बाद जम्मू, राजस्थान, पंजाब और गुजरात जैसे भारतीय राज्यों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला कर दिया। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के इन मंसूबों को नाकाम कर दिया और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया।

पहल्गाम हमले के बाद बड़ा एक्शन

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए तबाह कर दिया था। इस हमले में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इनमें जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर का परिवार भी शामिल है, जिनका पूरी तरह सफाया हो गया है। भारतीय खुफिया एजेंसियों ने इन ऑपरेशनों को ‘सर्जिकल एक्सपोजर’ का नाम दिया है।

एलओसी पर पाकिस्तान की बौखलाहट

भारत के जवाबी हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी पर नियंत्रण रेखा की कई चौकियों से भारी गोलीबारी शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और भारी तोपों का इस्तेमाल किया गया। इस अकारण गोलीबारी में भारत के कई गांवों को निशाना बनाया गया, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ।

16 निर्दोषों की मौत, भारत की चेतावनी

भारत सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान की इस बेतहाशा गोलीबारी में तीन महिलाओं और पांच बच्चों समेत कुल 16 निर्दोष नागरिकों की जान गई है। बयान में कहा गया है, “भारत ने हमेशा संयम और शांति बनाए रखने की नीति अपनाई है, लेकिन यदि पाकिस्तान इस तरह की नापाक हरकतें करता रहेगा, तो हमें भी जवाब देना आता है।”

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा, “भारतीय सशस्त्र बल तनाव नहीं बढ़ाना चाहते, लेकिन यदि पाकिस्तान ने गोलीबारी जारी रखी तो हमारे पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा। भारतीय सेना अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी।”

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी चिंता

भारत-पाकिस्तान के बीच इस ताजा तनाव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय की चिंता बढ़ा दी है। संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है। अमेरिका और रूस ने भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अपने-अपने राजनयिक चैनलों के जरिए दोनों पक्षों से बातचीत के जरिए तनाव कम करने का आग्रह किया है।

जनता में गुस्सा, सरकार के रुख को समर्थन

भारत के इस जवाबी एक्शन को देश के नागरिकों और राजनीतिक दलों से भारी समर्थन मिल रहा है। सोशल मीडिया पर लोग भारतीय सेना की तारीफ कर रहे हैं और आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर सरकार के कदमों का समर्थन किया है और सेना के साहस को सलाम किया है।

नजरें अब आगे की रणनीति पर

फिलहाल भारत सरकार की नजर पाकिस्तान के अगले कदम पर है। कूटनीतिक, सैन्य और सुरक्षा स्तर पर सभी एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सीमा पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अगर पाकिस्तान फिर से हमला करता है तो भारत की ओर से और भी तीखा जवाब दिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026

नेपाल की बारा जाति की आठ पीढ़ियों से गंगाजल भरने की परम्परा अनवरत जारी

February 11, 2026

नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, किन्नर सोनिया बुआ स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया

February 4, 2026

स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, संन्यासियों को भी भारत रत्न देने की बात कही

January 26, 2026

जम्मू-कश्मीर से भागे दो नाबालिग बच्चे पहुंचे हरिद्वार, ठंड में ठिठुर रहे दोनों को ATHU ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

January 17, 2026

हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं घुसेगा गैर हिंदू? गैर हिन्दुओं के प्रवेश निषेध के पोस्टर लगे, बायलॉज का दिया गया हवाला

January 16, 2026

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ठंड पर श्रद्धा भारी दिखाई दे रही है

January 14, 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड: दुष्यंत गौतम को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, 24 घंटे में कंटेंट हटाने के आदेश

January 7, 2026

हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम

January 3, 2026
इन्हें भी पढ़े-

साहस : युवती को नहर में डूबता देख सीपीयू कर्मियों ने लगाई छलांग, बचाई युवती की जान

उत्तराखंड March 11, 2025

हरिद्वार। हरिद्वार के रुड़की में एक युवती गंगनहर में डूब गई। पानी बह रही युवती…

हरिद्वार मेट्रो अस्पताल में 23 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, टॉयलेट से बरामद हुआ शव

February 14, 2025

EU Looking to Relax Rules to Allow Funding of Cutting Edge Chip

January 22, 2021

गंगा सेवा में समर्पित संगोष्ठी, मायापुर में एनएसएस व स्पर्श गंगा अभियान का संयुक्त आयोजन

April 15, 2025
अन्य खबरें

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.