Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»कुंभ मेले का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च, मधु शर्मा ने तैयार किया लोगों, जानिए 
देश-दुनिया

कुंभ मेले का लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग लॉन्च, मधु शर्मा ने तैयार किया लोगों, जानिए 

News DeskBy News DeskOctober 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार में सोमवार को धामी कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेले के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कुंभ की धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देश दुनिया तक पहुंचाने की तैयारियों को नया आयाम मिला। सरकार का उद्देश्य आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए श्रद्धालुओं को कुंभ से जोड़ना और आयोजन का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हरिद्वार कुंभ को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए प्रतिबद्ध है। कुंभ भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा और सनातन संस्कृति का विराट उत्सव है। यह आयोजन उत्तराखंड की धार्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर भी है। मेला प्रशासन ने लोगो तैयार करने के लिए युवाओं और विद्यार्थियों से डिजाइन आमंत्रित किए थे। सैकड़ों आवेदनों में से हरिद्वार के जगजीतपुर निवासी मधु शर्मा के डिजाइन का चयन किया गया।

जानिए खासियत 

कुंभ के आधिकारिक लोगो में मां गंगा, हरकी पैड़ी, धनुष पुल, सूर्योदय, शिव प्रतिमा, साधु संतों, त्रिशूल, डमरू और मनसा देवी व चंडी देवी की पहाड़ियों को दर्शाया गया है। लोगो के माध्यम से हरिद्वार की धार्मिक महत्ता और सनातन परंपरा को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। 

वेबसाइट पर मिलेगी कुंभ की जानकारी

कुंभ की आधिकारिक वेबसाइट https://haridwarkumbh.uk.gov.in के माध्यम से आयोजन से जुड़ी जानकारियां डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे देश-विदेश के श्रद्धालुओं को कुंभ संबंधी सूचनाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

कुंभ का पर्व आ गया, गीत का लोकार्पण

कार्यक्रम में कुंभ के आधिकारिक गीत ‘कुंभ का पर्व आ गया’ का भी लोकार्पण किया गया। ‘साधु और संतों के मन में हर्ष छा गया, कुंभ का पर्व आ गया’ पंक्तियों से शुरू होने वाले इस गीत की रचना, गायन और संगीत हरिद्वार निवासी राघव राजा ने किया है। लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, मदन कौशिक सहित अन्य मंत्री, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत भुल्लर और अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

क्या बोले मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले की सभी तैयारियां चल रही हैं। सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गईं हैं। कुंभ हमारी आस्था का विषय है, पूरी दुनिया के लोग कुंभ आते है, इसलिए अच्छे इंतजाम करना सरकार की जिम्मेदारी है। सभी धार्मिक, व्यापारी और समाजसेवी संस्थाओं को साथ लेकर, साधु संतों का आशीर्वाद लेकर भव्य और दिव्य कुंभ मेले का आयोजन कराया जाएगा। आज कुंभ मेले का लोगो और सॉन्ग लॉन्च कर दिया गया है, जो जल्द ही सबके संज्ञान में आएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

संस्कृत प्रतियोगिता में पतंजलि विश्वविद्यालय ने जीते चार पुरस्कार

October 11, 2026

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026

नेपाल की बारा जाति की आठ पीढ़ियों से गंगाजल भरने की परम्परा अनवरत जारी

February 11, 2026

नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, किन्नर सोनिया बुआ स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया

February 4, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद 3 बड़े अफसर निलंबित, वर्तमान में दो हरिद्वार में तैनात

उत्तराखंड June 3, 2025

हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार में हुए करोड़ों रुपये के भूमि घोटाले में मंगलवार को बड़ी…

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने गंगा का जलस्तर बढ़ाने की मांग की, पिछले कई दिनों से परेशान हैं लोग

November 5, 2025

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कनखल स्थित आश्रम से गुलदार घुसने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

December 29, 2024
अन्य खबरें

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.