Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा हुई
हरिद्वार

कांवड़ मेले को लेकर दो राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग, भारी वाहनों और डीजे संचालन की रणनीति पर चर्चा हुई

News DeskBy News DeskJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

गीता जोशी।

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेले को लेकर हरिद्वार पुलिस की कसरत जारी है। रविवार को हरिद्वार और उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस की इंटरस्टेट मीटिंग हुई। जिसमें आगामी कांवड़ मेले के सकुशल संचालन में आपसी समन्वय को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मेले के दौरा भारी वाहनों की एंट्री, डीजे संचालन, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय, प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स पर विस्तृत चर्चा की। इतना ही नहीं हाईवे और बॉर्डर का अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया। 

दरअसल इस बार कांवड़ मेले में चार करोड़ से अधिक कांवड़िए आने का अनुमान है। खासकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की पुलिस पर ही कांवड़ मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है। इसलिए कांवड़ मेले के सफल, सुरक्षित एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से रविवार को श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित पिनाका होटल में हरिद्वार पुलिस एवं जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अंतर्राज्यीय समन्वय, बॉर्डर चेकिंग, भीड़ नियंत्रण, डीजे संचालन से संबंधित दिशा-निर्देशों के अनुपालन, कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सूचना आदान-प्रदान सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख व्यवस्थाओं का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 बैठक में एसपी ट्रैफिक हरिद्वार निशा यादव, एसपी सिटी हरिद्वार अभय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर गौतम राय, सीओ सिटी हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम, सीओ ट्रैफिक हरिद्वार भूपेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा सहित हरिद्वार एवं बिजनौर पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों जनपदों के अधिकारियों ने संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक के समापन पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद बिजनौर से आए अधिकारियों का गंगाजल भेंट कर विदाई की गई। 

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि हरिद्वार पुलिस कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अभी से ही तैयारियां की जा रही है। पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की पुलिस से समन्वय बनाकर कांवड़ मेले को इस बार भी सकुशल संपन्न कराया जाएगा। 

i

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026

15 अक्टूबर तक हरिद्वार की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, धरातल पर उतरे डीएम, दिए सख्त निर्देश

October 5, 2026

हरिद्वार में 22वीं डिस्ट्रिक्ट यूथ बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

October 4, 2026

वार्षिक सम्मेलन:सामाजिक व राजनीतिक विकास के लिए एक मंच पर आया कश्यप समाज

October 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार में खड़ी ट्रेन में महिला की डिलीवरी, GRP और RPF ने बचाई जच्चा बच्चा की जान

उत्तराखंड December 24, 2024

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर खड़ी लोकल ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई…

हरिद्वार में एसीएमओ के ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

September 12, 2025

देर रात फिर सुल्तानपुर में खालिद के घर पहुंची एसआईटी, स्कूल के स्टाफ से भी की पूछताछ

September 28, 2025

केदारघाटी में हुआ हेलीकॉप्टर क्रेश, देखें वीडियो

August 31, 2024
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.