हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के ग्राम अहियापुर के पास मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गांव के समीप करीब 15 फुट लंबे अजगर को देखा। अजगर के दिखाई देते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना लक्सर वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी लक्सर के निर्देशन में वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की और क्षेत्र को घेराबंदी कर अजगर को रेस्क्यू करने की कार्रवाई शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर एक सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
टीम की त्वरित कार्रवाई से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन दरोगा पंकज शर्मा ने बताया कि अहियापुर गांव के पास अजगर दिखाई देने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अजगर को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों से अपील है कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों के दिखाई देने पर स्वयं कोई जोखिम न उठाएं और विभाग को तुरंत सूचित करें, ताकि समय रहते सुरक्षित कार्रवाई की जा

रेस्क्यू टीम में वन दरोगा पंकज शर्मा के साथ कर्मचारी सुमित सैनी, रोहित सैनी, गुरजंट सिंह और सुशील सैन शामिल रहे।

