हरिद्वार, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक सैनी है जो बिजनौर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
आरोपी ने बीती 11 सितंबर को नाबालिक लड़की का रास्ता रोककर अपहरण का प्रयास किया। इसके बाद उसका पीछा करते हुए छेड़खानी भी की। इतना ही नहीं आरोपी ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया और मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की ओर से शिकायत मिलते ही इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

