Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम कर रहे थे दोनों
हरिद्वार

हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने से मौसेरे भाइयों की मौत, खेत में काम कर रहे थे दोनों

News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम डालूवाला मज़बता गांव में शनिवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो मौसेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक बदले मौसम और तेज गर्जना के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55) पुत्र स्वर्गीय अतर सिंह निवासी ग्राम डालूवाला मज़बता और रणधीर सिंह (38) पुत्र जीत सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा, थाना सिडकुल के रूप में हुई है। दोनों आपस में मौसेरे भाई थे। रणधीर की शादी डालूवाला मज़बता गांव में हुई थी। हालांकि वह मूल रूप से खालाटीरा गांव का निवासी था। दोनों गांव एक दूसरे के निकट होने के कारण दोनों परिवारों का लगातार आना जाना था।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम दोनों खेत में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बादलों की गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में आ गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और खेत में ही गिर पड़े। खेत में दोनों के मौत की खबर के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। 

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

घटना की जानकारी जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी दे दी गई है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सिडकुल थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना ही प्रतीत हो रहा है, बाकी मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं दर्दनाक हादसे के बाद डालूवाला मज़बता और खालाटीरा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कई अधिकारियों की कुर्सी बदली

हरिद्वार September 6, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी…

राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, संस्कृत स्पर्धाओं का सफल समापन

December 6, 2025

हरिद्वार में मेला प्रशासन की 2027 कुंभ मेले की तैयारियाँ जोरों पर,  PWD विभाग के 48 करोड़ के स्थायी निर्माण कार्य जारी 

January 23, 2026

नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा, बड़े गिरोह से जुड़े हैं तार

October 5, 2025
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.