Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर
हरिद्वार

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

News DeskBy News DeskApril 25, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

समय बीतता गया, सांसे छूटती गई, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

हरिद्वार। मनोहर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे गड्ढे में नोजल लगाने गया और मिट्टी के नीचे दब गया। क्योंकि मनोहर पास ही के गांव का रहने वाला था, इसलिए परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे। मनोहर की पत्नी, बच्चे और भाई समेत पूरा परिवार इसी आस में बैठे रहे कि मनोहर सही सलामत बाहर निकल जाए। लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया, वैसे वैसे उम्मीदें भी टूटती गई। घटनास्थल पर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों को अनहोनी की आशंका हो गई थी इसलिए एम्बुलेंस आते ही वो एम्बुलेंस के पास बैठ गए। काफी देर तक परिजन वहीं बैठे विलाप करते रहे। जैसे-जैसे समय बीत रहा था, उनकी चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही थी। पत्नी और दोनों बच्चे लगातार रोते हुए मनोहर के सुरक्षित सकुशल बाहर आने की दुआ कर रहे थे। आसपास खड़े लोग उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर मौजूद महिलाओं और अन्य ग्रामीणों की आंखें भी नम थीं। यह दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को झकझोर दिया। परिजनों की हालत देखकर हर कोई स्तब्ध था और सभी जल्दी राहत मिलने की कामना कर रहे थे। लेकिन बाहर निकलते ही जैसे मनोहर को मेला अस्पताल भिजवाया गया, वहां डॉक्टरों द्वारा मनोहर की मौत की पुष्टि करते ही उनकी सारी उम्मीदें टूट गईं। श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। एसडीएम जितेंद्र कुमार के मुताबित पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। 

दस घंटे बाद निकाला बाहर, बार बार गिर रही थी मिट्टी की ढ़ांग 

करीब दस घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ठेकेदार मनोहर को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। शुरुआत में जेसीबी मशीन से खुदाई की गई, लेकिन लगातार मिट्टी धंसने के कारण राहत बचाव कार्य में बाधा आती रही। इसके बाद पोकलैंड मशीन बुलाकर बगल में समानांतर गड्ढा खोदा गया, ताकि अंदर फंसे व्यक्ति तक सुरक्षित तरीके से पहुंचा जा सके। पोकलैंड मशीन से खुदाई के बावजूद भी करीब तेरह बार मिट्टी की ढ़ांग टूटकर गड्ढे में गिरी। जिस कारण रेस्क्यू अभियान में काफी कठिनाई हुई। रेस्क्यू टीम ने बेहद सावधानी के साथ मिट्टी हटाने का काम किया, क्योंकि थोड़ी सी भी लापरवाही और अधिक नुकसान पहुंचा सकती थी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा रही और सभी की नजरें रेस्क्यू टीम पर टिकी रहीं। जैसे-जैसे समय बीतता गया, परिजनों की चिंता बढ़ती गई। अंततः कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम को सफलता मिली और मजदूर को बाहर निकाला गया। हालांकि, उसे बाहर निकालते ही मेडिकल टीम ने जांच की और मेला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

तीस सालों में हजारों नल लगा चुका था मनोहर

मनोहर सिंह अपने क्षेत्र में एक अनुभवी हैंडपंप मैकेनिक के रूप में जाना जाता था। उसने तीस वर्षों के अनुभव के साथ हजारों घरों में हैंडपंप लगाने का काम किया था। ग्रामीणों के मुताबिक, वह अपने काम में निपुण था और कठिन परिस्थितियों में भी बिना डर के गहरे गड्ढों में उतरकर काम करता था। उसकी मेहनत और लगन के चलते उसे आसपास के कई इलाकों से काम मिलता रहता था। धीरे धीरे उसने हैंडपंप लगाने का ठेका भी लेना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना था कि उसने कई बार जोखिम भरे हालात में भी काम किया, लेकिन इस बार किस्मत ने साथ नहीं दिया। 

परिजनों और ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

घटना के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर मनोहर को बाहर निकालने का कार्य शुरू हुआ। शाम करीब चार बजे तक जेसीबी से रेस्क्यू टीम को कामयाबी नहीं मिल सकी। इस बीच परिजन और ग्रामीण पोकलैंड मशीन मंगाने की मांग करते रहे। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे जाम कर दिया। उनका आरोप था कि समय पर पर्याप्त मशीनें नहीं पहुंचाई गईं, जिससे रेस्क्यू में देरी हुई। कुछ देर जाम के चलते वाहनों की लाइन लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और दस मिनट बाद अधिकारियों के समझाने पर धरने से पीछे हट गए। इसी दौरान पोकलैंड मशीन भी मौके पर पहुंच गई थी। 

खुदाई करते वक्त बार-बार गिर रही थी मिट्टी की ढांग

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सबसे बड़ी चुनौती बार-बार मिट्टी का धंसना रहा। जैसे ही टीम गड्ढे के पास खुदाई शुरू करती, कच्ची मिट्टी की ढांग फिर से गिरने लगती थी और गड्ढा फिर से भर जाता। मिट्टी गिरने के कारण रेस्क्यू अभियान में रुकावट आती रही। इससे न केवल रेस्क्यू में देरी हुई, बल्कि अंदर फंसे व्यक्ति तक पहुंचना और भी जोखिम भरा हो गया। बचाव दल को हर कदम बेहद सावधानी के साथ उठाना पड़ा। मिट्टी के लगातार खिसकने के कारण गड्ढे के आसपास का क्षेत्र भी धंसाव वाला हो गया था। कड़ी चुनौती के बीच दस घंटे बाद मनोहर को बाहर निकाला गया। 

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया मनोहर

मनोहर सिंह अपने पीछे पत्नी कुसुम और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसकी आय से ही घर का खर्च चलता था। दस साल का बेटा और 17 वर्षीय बेटी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है और बच्चों को अभी तक पूरी तरह समझ भी नहीं आ पा रहा कि उनके पिता के साथ क्या हुआ। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन स्थिति बेहद दर्दनाक बनी हुई है। मनोहर का अचानक यूं चले जाना पूरे परिवार के लिए बड़ा झटका है। मनोहर की पत्नी चंडी देवी रोपवे में काम करती है और पति के साथ परिवार का खर्च चलाने में मदद करती है। पति के चले जाने के बाद अब उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

अपराध September 12, 2026

पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरारदेहरादून।…

लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, बीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस

January 13, 2026

संजय सैनी ने कल ज्वाइन कराई थी सैकड़ों लोगों को आप पार्टी, आज बनाए गए जिलाध्यक्ष

August 26, 2024

कोच ने किया नाबालिक महिला हॉकी खिलाड़ी से रेप, हरिद्वार का मामला

January 6, 2025
अन्य खबरें

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.