हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बीते 24 दिसंबर से लापता युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम आर्य गिरी पुत्र विनोद गिरी है, निवासी खड़खड़ी है। आरोपी रुपयों के लेनदेन में अपने ही दोस्त सहित को नशे की ओवरडोज देकर मौत के घाट उतार दिया, ताकि उसे मृतक साहिल के उधार के रुपए लौटाने ने पड़े। एक खाली इन्जेक्शन सीसी एविल, दो खाली सिरिन्ज सूई लगी हुई और दो प्लास्टिक के रेपर बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार बीती 27 दिसंबर को वैशाली देवी पत्नी दीपक भदौरिया निवासी हरिपुर कला शान्ति मार्ग थाना रायवाला, द्वारा अपने पुत्र सहजल उर्फ साहिल भदौरिया उम्र-25 वर्ष का बीती 24 दिसंबर को लालपुल ज्वालापुर में कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में ज्वालापुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 30 दिसंबर को सूचना प्राप्त हुई कि गुमशुदा सहजल उर्फ साहिल भदौरिया का शव लाल पुल ज्वालापुर के पास झाडियां में पडा है। जिस पर ज्वालापुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे पुलिस लेकर पोस्टमार्टम कराया गया था। परिजनों द्वारा मृतक सहजल उर्फ साहिल भदौरिया की हत्या करने का आरोप लगाया गया तो पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया और एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार को जांच सौंपी गई। जिसके बाद आर्य गिरी को पुराना रानीपुर मोड रेलवे अण्डर पास से गिरफ्तार किया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया गया कि सहजल उर्फ साहिल भदौरिया उपरोक्त और वो काफी पुराने दोस्त हैं। पहले दोनों ने मिलकर कपडे बिक्री का पार्टनरशीप में काम भी किया था। दोनों नशे के आदि हो गये थे और दोनो ने कई बार साथ में इन्जेशन से एविल का व स्मैक का नशा किया गया। आरोपी आर्य गिरी ने कपडे व्यापार के डेढ लाख रुपये अपने दोस्त सहजल उर्फ साहिल भदौरिया से उधार लिए थे। रुपए वापस लौटाने ने पड़े इसलिए उसने सहजल को एविल व स्मैक को मिलाकर हेवी डोज तैयार की और पहले थोडी डोज खुद ली और बाकी बची सारी डोज अपने दोस्त सहजल उर्फ साहिल भदौरिया को लगा दी थी। आरोपी को पता था कि इतनी अधिक डोज लगाने से यह सहजल मर जायेगा और डेढ लाख रुपये भी नही देने पडेगें। डोज लगाने के बाद सहजल झाडियों में बेहोश होकर गिर गया। तब उसे लगा कि अब सहजल की मौत हो जायेगी। आरोपी डर गया जिसके बाद वहां से उसकी स्कूटी लेकर अपने घर आ गया था। उसके बाद सहजल की माता व कुछ अन्य लोग उसके बारे में पूछने आरोपी के घर आये पर वो घबरा गया था। फिर भी सच नही बताया और स्कूटी की चाबी उन्हे दे दी थी। घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने भी आरोपी अजय गिरी से पूछताछ की थी पर पुलिस को भी डर के मारे कुछ नही बताया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आर्य गिरी की निशादेही पर पुलिस द्वारा घटनास्थल से मृतक सहजल उर्फ साहिल भदौरिया व उसके दोस्त अभियुक्त आर्य गिरी द्वारा नशे में प्रयुक्त की गयी 01 खाली इन्जेक्शन सीसी एविल, 02 खाली सिरिन्ज सूई लगी हुई तथा 02 प्लास्टिक के रेपर बरामद किये गए हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

