Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: हरिद्वार समेत नौ जिलों में रेड अलर्ट, गंगा उफान पर
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: हरिद्वार समेत नौ जिलों में रेड अलर्ट, गंगा उफान पर

News DeskBy News DeskJune 30, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पहाड़ से मैदान तक तेज बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के नौ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए चेताया है कि आगामी 24 से 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं। देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में भूस्खलन, जलभराव और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की पूरी संभावना जताई गई है।

अन्य जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रात के समय भी सतर्कता जरूरी है, खासतौर पर नदियों और नालों के किनारे बसे इलाकों में। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से परहेज करें।

हरिद्वार: खतरे के निशान पर गंगा, घाट खाली कराए गए

शुक्रवार सुबह से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का असर गंगा पर साफ दिखा। गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा 293 मीटर के बेहद करीब है। एहतियात के तौर पर गंगा घाटों को खाली करा दिया गया है और आसपास के निवासियों को सतर्क कर दिया गया है। बाढ़ राहत चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं और हरिद्वार से लेकर यूपी तक प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है।

ऋषिकेश: घाट और तट जलमग्न

ऋषिकेश में शनिवार रात से जारी तेज बारिश के कारण गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर 338.97 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से कुछ ही नीचे है। इसका सीधा असर घाटों पर पड़ा है। त्रिवेणी घाट समेत कई तटीय इलाके जलमग्न हो गए हैं। नगर निगम और आपदा प्रबंधन की टीमें अलर्ट पर हैं और लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की जा रही है।

प्रशासन की तैयारियां

SDRF और NDRF की टीमें संवेदनशील इलाकों में तैनात की जा रही हैं। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय, पल-पल की रिपोर्टिंग की जा रही है। निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत। आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों की पहचान और सफाई का काम तेज। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह। बारिश के चलते आज तीस जून को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रुड़की में बड़ा हादसा: 04 बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 03 की मौत, 06 घायल

August 22, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हाथी की मौत के बाद पीली पड़ाव पहुंचे दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

हरिद्वार October 4, 2025

अनिल शर्मा लालढांग। हाल ही में हाथियों की मौत की लगातार हो रही घटनाओं ने…

नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक में हंगामा, फर्जी वोट, सरकार जमीन खुर्द बुर्द के आरोप

February 17, 2025

ब्रह्मलीन स्वामी निजानंद महाराज की 51 वीं बरसी, साधु संतों ने दी श्रद्धांजलि

March 30, 2025

Smartwatches are Aiming High and Their Price Too

January 12, 2021
अन्य खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.