Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»मंदिर जाते वक्त महिला पर दो रॉटविलर कुत्तों का हमला, गंभीर घायल, मालिक गिरफ्तार
अपराध

मंदिर जाते वक्त महिला पर दो रॉटविलर कुत्तों का हमला, गंभीर घायल, मालिक गिरफ्तार

रॉटविलर कुत्तों ने किया हमला, rotweeler
News DeskBy News DeskJuly 8, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

देहरादून, संवाददाता। राजधानी देहरादून में एक महिला पर रॉटविलर नस्ल के दो खतरनाक कुत्तों द्वारा हमला किए जाने से हड़कंप मच गया। यह वारदात रविवार सुबह तब हुई जब किशनपुर निवासी कौशल्या देवी मंदिर जा रही थीं। घायल अवस्था में उन्हें श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के बेटे उमंग निर्वाल की ओर से मोहम्मद जैद के खिलाफ राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शुरुआती जांच में यह मामला जैद से जुड़ा प्रतीत हो रहा था, लेकिन सोमवार को पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि जिस मकान में ये कुत्ते रखे गए थे, वह जैद का नहीं, बल्कि नफीस अहमद का है।

नफीस ने ही रॉटविलर नस्ल के ये दोनों कुत्ते तीन साल पहले जैद से खरीदे थे। इस संबंध में उनके बीच हुए कुत्तों के सौदे से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

फॉर्म हाउस मालिक है नफीस, नहीं है लाइसेंस

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नफीस का सहसपुर क्षेत्र में एक फॉर्म हाउस है और वह किशनपुर में रहकर प्रॉपर्टी कारोबार करता है। नफीस के पास नगर निगम से पालतू जानवर पालने का कोई वैध लाइसेंस नहीं है, जिससे अब उसके खिलाफ पशु क्रूरता और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सोमवार को नफीस को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

लोगों से की गई अपील

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि कुत्तों के हमले जैसी घटनाओं की सूचना नागरिक डायल 112 पर दे सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम को भी सूचना दी जा सकती है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ पालतू जानवरों को लापरवाही से रखने या खुला छोड़ने की शिकायत मिलने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 291 (बिना लगाम के पशु या कुत्तों को घुमाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नगर निगम की जिम्मेदारी भी तय होगी

इस घटना ने नगर निगम की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। रॉटविलर जैसे खतरनाक कुत्तों को पालने के लिए विशेष लाइसेंस और सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होता है, लेकिन नफीस के पास ऐसा कोई लाइसेंस नहीं था। इस बात की भी जांच की जा रही है कि निगम की ओर से इलाके में पालतू जानवरों के निरीक्षण और लाइसेंसिंग की प्रक्रिया कितनी कारगर है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

August 22, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026
इन्हें भी पढ़े-

साहिल हत्याकांड का खुलासा: दोस्त ही निकला कातिल, नशे की ओवरडोज देकर मारा

अपराध January 4, 2026

हरिद्वार। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बीते 24 दिसंबर से लापता युवक की हत्या…

सैनी आश्रम विवाद : वित्तीय अनियमितताओं की होगी जांच, सौंपा गया पत्र

September 26, 2024

भिक्कमपुर गांव में आधी रात धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, आरोपी फरार

August 10, 2025

डोईवाला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो घायल, दून फायरिंग कांड को दिया था अंजाम

October 23, 2025
अन्य खबरें

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

गंगा नहीं सिखाती जात पात और भेदभाव, जन्मदिन पर मंत्री सतपाल महाराज ने दिया संदेश

September 20, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.