Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 
हरिद्वार

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

News DeskBy News DeskAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव लड़ने वाले दावेदार जनता के बीच सक्रिय हो गए हैं। आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेता शिवा चौहान ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। क्षेत्र के गांवों में लगातार पहुंचकर वह ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पुरानी कुण्डी गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, गांव में जलभराव, राशन कार्ड, आयुष्मान, भूमि के मालिकाना हक, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। शिवा चौहान ने बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर बिजली संबंधी समस्या के समाधान की पहल कराई। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भूमि के मालिकाना हक से जुड़े मामलों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर शिवा चौहान ने मौजूदा कांग्रेस विधायक पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हुए हैं और जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं किया गया। उनका कहना कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना होता है, लेकिन वर्तमान में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।

शिवा चौहान ने दावा किया कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल और युवाओं के रोजगार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी के बल पर क्षेत्र के विकास का नया मॉडल तैयार किया जाएगा।

चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने भी अपनी राय खुलकर रखी। कई ग्रामीणों ने कहा कि अब जनता केवल वादों पर नहीं, बल्कि काम करने वालों पर भरोसा करेगी। उनका कहना था कि जो नेता गांवों में आकर लोगों की समस्याएं सुनेगा और उनका समाधान कराएगा, उसी को वोट मिलेगा। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में विकास की राजनीति को बढ़ावा मिलेगा और जनप्रतिनिधि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। बता दे कि शिव चौहान भाजपा किसान मोर्चे में पदाधिकारी हैं और ग्रामीण क्षेत्र में जनता के कार्य करवाकर, उनकी पहली पसंद बनते जा रहे हैं। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026

हरिद्वार नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 17, 2026

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026
इन्हें भी पढ़े-

किरन सिंह का शक्ति प्रदर्शन, सम्मान कार्यक्रम में जुटाई भारी भीड़, पर नहीं आए सीएम

राजनीती September 22, 2024

हरिद्वार, 22 सितंबर। निकाय चुनाव से पहले भाजपा नेत्री किरन सिंह ने सम्मान कार्यक्रम का…

SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, कई एसपी को नई जिम्मेदारियां सौंपीं

February 6, 2026

भाजपा पर बरसे बसपा नेता शिवम कश्यप, दायित्व बांटने में भेदभाव का लगाया आरोप

May 22, 2025

हरिद्वार के चौक चौराहों पर मांगे गए सुझाव, जल्द तैयार होगा किरन जैसल का संकल्प पत्र

January 15, 2025
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.