उत्तराखंड। उत्तराखंड पुलिस विभाग में कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। उनकी जगह आईपीएस नवनीत सिंह को हरिद्वार जिले के कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह को एसटीएफ एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है।

उद्यमसिंहनगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा की जगह अजय गणपति कुमार को नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों की लिस्ट देख सकते हैं।

