Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात
उत्तराखंड

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

News DeskBy News DeskFebruary 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब जयमाला की रस्म से ठीक पहले दूल्हा-दुल्हन के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामला इतना बढ़ा कि दुल्हन ने सार्वजनिक रूप से शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई और हालात बेकाबू हो गए। अंततः बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
घटना खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां रुड़की क्षेत्र से बारात आई थी। जानकारी के अनुसार, जयमाला की रस्म शुरू होने वाली थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दूल्हा और दुल्हन के बीच कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत कुछ ही मिनटों में आरोप-प्रत्यारोप में बदल गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने साफ शब्दों में शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष का आरोप था कि दूल्हा बेरोजगार है और इस तथ्य को पहले छुपाया गया। दुल्हन का कहना था कि वह बेरोजगार युवक के साथ अपना जीवन यापन नहीं कर सकती। इस बयान के बाद शादी समारोह का माहौल पूरी तरह बदल गया और हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने दूल्हे, उसके पिता और एक अन्य बाराती को रोक लिया। इससे अफरा-तफरी मच गई और शादी का मंडप विवाद स्थल में तब्दील हो गया। गांव में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ाया। काफी देर तक पंचायत और समझौते की कोशिशें चलती रहीं। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। थाना अध्यक्ष डी.एस. कोहली ने बताया कि वरमाला के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को सख्त हिदायत दी। बाद में ग्राम प्रधान की सूचना पर पता चला कि आपसी सहमति से समझौता हो गया है।

सूत्रों के अनुसार, विवाद को शांत कराने और मान-प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए दूल्हा पक्ष को हर्जाने के रूप में राशि चुकानी पड़ी। इसके बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटने की अनुमति दी गई। हालांकि पुलिस ने किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलने से इनकार किया है। घटना के बाद क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल रहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026

हरिद्वार में कैबिनेट बैठक से संतों में उत्साह, रविंद्रपुरी महाराज को याद आया प्रयागराज कुंभ

October 12, 2026

नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना

October 11, 2026

पूर्व मेयर के पति अशोक शर्मा के होटल पर GST का छापा, जानिए क्या हुई कार्रवाई

September 29, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का शुभारंभ, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने शुभकामनाएं दी

हरिद्वार December 3, 2025

हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से महाजन भवन भूपतवाला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत…

मयूर दीक्षित बने हरिद्वार के नए डीएम, कर्मेंद्र सिंह के निलंबन के बाद शासन ने किया फेरबदल

June 3, 2025

कांवड़ मेला: कांवड़ियों ने हाईवे पर मचाया उत्पात, कार टच होने पर चालक से की मारपीट, वीडियो वायरल

July 19, 2025

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने गंगा पूजन कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि, सेना के शौर्य को सलाम

May 11, 2025
अन्य खबरें

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.