Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»कार में भरकर ला रहे थे 300 किलो गोमांस, बहादराबाद पुलिस ने तीन तस्कर दबोचे
अपराध

कार में भरकर ला रहे थे 300 किलो गोमांस, बहादराबाद पुलिस ने तीन तस्कर दबोचे

News DeskBy News DeskOctober 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक इण्डिका कार से करीब 300 किलो गोमांस बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान रुड़की की ओर से हरिद्वार आ रही एक संदिग्ध इण्डिका कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को तेज गति से भगाने की कोशिश की। थाना मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग टीम की मदद से पुलिस ने क्रिस्टल वर्ल्ड के पास कार को घेरकर रोक लिया।

कार सवार दो संदिग्धों को मौके पर ही दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर आठ कट्टों में भरा संदिग्ध गोमांस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि गोमांस देवबंद (उत्तर प्रदेश) से लाया गया था और इसे हरिद्वार के भांरापुर व जमालपुर क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने तत्काल पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर बरामद मांस के नमूने लिए और उसे अम्लीय छिड़काव कर नष्ट कराया।

फरार चल रहे तीसरे आरोपी नदीम पुत्र सलीम निवासी भांरापुर को पुलिस ने बाद में शांतरशाह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार तस्कर —

  1. गुल मोहम्मद पुत्र मोहम्मद अली, निवासी मीना बाजार बुलंदपुर, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर
  2. शोभन पुत्र रईस, निवासी फौलादपुरा सियापला रोड, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर
  3. नदीम पुत्र सलीम, निवासी ग्राम भांरापुर, थाना बहादराबाद

बरामद माल —

इंडिगो CS कार (सिल्वर रंग)

करीब 300 किलो संदिग्ध गोमांस

पुलिस टीम —
थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा, उ.नि. उमेश कुमार (चौकी प्रभारी शांतरशाह), उ.नि. अमित नौटियाल (चौकी प्रभारी कस्बा), कानि. चंदन, शाह आलम, प्रीतम व PRD अमजद।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026

हरिद्वार मुख्यालय पर जनसुनवाई में पहुंचीं 88 शिकायतें, सीडीओ ने 45 का मौके पर निस्तारण किया

October 5, 2026
इन्हें भी पढ़े-

गंगा में डूबे 7 कांवड़िए, देवदूत बनी SDRF और जल पुलिस

वायरल July 26, 2024

हरिद्वार – हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में एसडीआरएफ और जल पुलिस के जवान…

Bijli giri कटेबड़ और टाटवाला गांव में गिरी आसमानी बिजली, कई घरों के उपकरण फुंके

September 17, 2025

पिता पर नाबालिक बेटी के दुष्कर्म का आरोप, बेटी ने दर्ज कराया मुकदमा, जान को खतरा

October 14, 2025

श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने प्रेमनगर घाट पर आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि

April 23, 2025
अन्य खबरें

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

October 8, 2026

सीएम धामी ने कांग्रेस को याद दिलाए पुराने दिन, बोले – खिसक रही है कांग्रेस के पैरों की जमीन

October 8, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुमारी शैलजा की यात्रा शुरू होते ही कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

October 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.