Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»दो दिन की चटख धूप के बाद फिर छाया घना कोहरा, शहर से देहात तक ठंड ने बढ़ाई परेशानी
उत्तराखंड

दो दिन की चटख धूप के बाद फिर छाया घना कोहरा, शहर से देहात तक ठंड ने बढ़ाई परेशानी

News DeskBy News DeskJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। रविवार को हरिद्वार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली और दो दिन की चटख धूप के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया। सुबह होते ही शहर से लेकर देहात तक घना कोहरा छा गया, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। सड़कों, गलियों और हाइवे पर कोहरे की सफेद चादर फैली रही, जिसके कारण आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। लोगों को घरों से निकलने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते हाइवे और अन्य मार्गों पर वाहन चालकों को दिन में ही हैडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। खासकर ग्रामीण इलाकों में तो हाइवे कई जगहों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए। 

अचानक बढ़ी ठंड का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दुकानों और कम्पनियों में जाने वाले कर्मचारियों और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए वाहन चालक भी अतिरिक्त सतर्कता बरतते नजर आए। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और बस अड्डों पर ठंड का असर साफ दिखाई दिया। सुबह से ही लोग अलाव के आसपास जमा होकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। ग्रामीण इलाकों में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे, जहां खेतों और सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा। ठंड बढ़ने से बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार होने के चलते अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे। मौसम में आए इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। दिन में धूप न निकलने से ठिठुरन बनी रही। व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ा और सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के बाद भी ठंड का असर कम नहीं हुआ, जिससे लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर रहे।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ठंड और कोहरे का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर वाहन चालकों से अपील की गई है कि कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाएं। रविवार को ठंड बढ़ने के साथ ही हरिद्वार में एक बार फिर सर्दी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी दी

February 2, 2026

मौसम को देखते हुए आज आज स्कूलों की छुट्टी, उत्तराखंड के दो जिलों में आदेश भी जारी

January 27, 2026

जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन डीलर की शिकायत पर कार्रवाई

January 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जांबाज़ वनकर्मी गुरजंट सिंह: खतरों से टकराकर बचा रहे इंसान और वन्यजीवों की जान, मिल चुका सम्मान 

हरिद्वार December 13, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। हरिद्वार जनपद के लक्सर क्षेत्र में तैनात वनकर्मी गुरजंट सिंह वन विभाग के…

हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं घुसेगा गैर हिंदू? गैर हिन्दुओं के प्रवेश निषेध के पोस्टर लगे, बायलॉज का दिया गया हवाला

January 16, 2026

फार्मा अन्वेषण में छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने जीता दिल, ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया निरीक्षण

March 8, 2026

बहादराबाद टोल प्लाजा के पास हाईवे पर आ धमका जंगली हाथी, मची अफरा-तफरी

April 13, 2025
अन्य खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.