Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»Uncategorized»हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई
Uncategorized

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

News DeskBy News DeskJuly 15, 2026Updated:July 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार की नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खड़खड़ी में देर रात महिला से कथित छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि पंजाब से आए कुछ यात्रियों ने महिला से छेड़छाड़ की जिसके बाद यह हंगामा शुरू हुआ। मौके पर जमा भीड़ ने दो युवकों की मौके पर ही पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। दिनभर युवकों के हरियाणा का होने का दावा किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी प्रभजोत सिंह और जसनप्रीत पंजाब के संगरूर के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार, आरोप है कि यात्रियों पहले एक महिला से अभद्रता की, जिसको लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद मौजूद लोगों ने युवकों को पकड़ लिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साई भीड़ ने युवकों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की यह घटना लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे मे कैद कर ली जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई लोग दो युवकों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही मौके पर कई महिलाएं भी खड़ी हैं, जो आरोप लगा रही हैं कि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है। पहले तो कुछ लोग ही युवकों को पिटाई करते हैं, लेकिन देखते ही देखते मौके पर अन्य लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। इस बीच कुछ लोग बीच बचाव करने का प्रयास करते हैं लेकिन गुस्साई भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रही है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और बमुश्किल मामले को शांत कराया। पुलिस ने संबंधित पक्षों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया और उनसे माफी भी मंगवाई। दोनों युवक हरियाणा नहीं पंजाब के निवासी हैं।

पूर्व में भी सामने आ चुके हैं, इस तरह के मामले

हरिद्वार में बाहर से आए यात्रियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है। पूर्व में भी यात्रियों द्वारा अभद्रता और हुड़दंग के मामले सामने आ चुके हैं। कई गंगा किनारे शराब पीकर तो कभी महिलाओं से छेड़छाड़ के वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने कार्रवाई भी की। साथ ही आरोपियों से माफी भी मंगवाई है। इस बार युवक पंजाब के निकले हैं।

क्या कहना है अधिकारियों का 

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खड़खड़ी क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता से जांच की गई और पंजाब निवासी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

June 13, 2026

उत्तराखंड में यूसीसी के पहले हलाला तीन तलाक केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक, सबूत मिटाने का आरोप

May 18, 2026

प्रसिद्ध रैपर और सिंगर हनी सिंह पहुंचे नीलेश्वर महादेव मंदिर, जलाभिषेक कर लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

January 15, 2026

उत्तरी हरिद्वार में विद्युत पोल बढ़ा रहे परेशानी

January 8, 2026

कोर्ट से राहत के बाद हरिद्वार पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर, बोले– गोलू देवता करेंगे न्याय

January 8, 2026

दिल्ली की महिला को हरिद्वार लाकर शराब पिलाई और बहन के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

January 4, 2026

नैनीताल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बनने के बाद लक्सर पहुंचे अधिवक्ता शुभ्र रस्तोगी, जनता ने किया भव्य सम्मान

December 20, 2025
इन्हें भी पढ़े-

किरन जैसल ने शुरू किया डोर टू डोर प्रचार, बुजुर्गों का मिल रहा आशीर्वाद

राजनीती January 11, 2025

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी की मेयर पद की प्रत्याशी किरण जैसल ने आज नगर के…

बड़ा हादसा टला: गंगा की तेज धार में बहे अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा, 40वीं पीएसी ने बचाई जान 

July 23, 2025

हरिद्वार में 6 महीने की जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

March 9, 2025

हरिद्वार में भालू की दस्तक, लालढांग क्षेत्र में भालू दिखाई देने से दहशत में आए लोग

February 2, 2026
अन्य खबरें

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,199 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.