Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»Uncategorized»Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था
Uncategorized

Somvati Amavasya 2026: हरिद्वार में 13 से 15 जून तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, जानें डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था

News DeskBy News DeskJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार में वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 13 से 15 जून तक व्यापक यातायात प्लान लागू कर दिया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए कई मार्गों पर डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की है।
वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व: 13 से 15 जून तक हरिद्वार में लागू रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

हरिद्वार। वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने 13, 14 और 15 जून 2026 के लिए विशेष यातायात प्लान जारी किया है। यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को जिले की सीमाओं पर ही रोक दिया जाएगा, जबकि छोटे वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर और पंजाब की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सामान्य रूट नारसन, मंगलौर, गुरुकुल कांगड़ी होते हुए शंकराचार्य चौक तक रहेगा। इन वाहनों को अलकनंदा, दीनदयाल, पंतदीप और चमकादड़ टापू पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहीं दबाव बढ़ने की स्थिति में वाहनों को नगलाइमरती से लक्सर, फेरूपुर, गाजीपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।

देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म और रायवाला होते हुए हरिद्वार प्रवेश मिलेगा तथा लालजीवाला, पंतदीप और चमकादड़ टापू पार्किंग में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। नजीबाबाद और मुरादाबाद की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को चिड़ियापुर और श्यामपुर के रास्ते चंडीचौक तक प्रवेश मिलेगा, जबकि बड़े वाहनों को नीलधारा गोरीशंकर पार्किंग में भेजा जाएगा।
यातायात दबाव बढ़ने पर चीला मार्ग का उपयोग केवल एग्जिट के लिए किया जाएगा। गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर यातायात भेजा जाएगा। टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग का उपयोग किया जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 13 जून को सुबह छह बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों का हरिद्वार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं 14 जून सुबह छह बजे से 15 जून को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व की समाप्ति तक शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा।
14 जून की रात आठ बजे से सभी बसों, ट्रैक्टरों और बड़े यात्री वाहनों को हनुमान वाटिका के रास्ते चमकादड़ टापू पार्किंग में भेजा जाएगा। 15 जून को सुबह तीन बजे से दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को नगलाइमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में पार्क कराया जाएगा।
वहीं 14 जून की रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक देहरादून से आने वाले बड़े वाहनों को लालजीवाला पार्किंग और नजीबाबाद की ओर से आने वाली बसों एवं ट्रैक्टरों को नीलधारा गोरीशंकर पार्किंग में भेजा जाएगा।

इसके अलावा ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के विक्रम, ऑटो रिक्शा और टैक्सियों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। ज्वालापुर, बीएचईएल और रायवाला की ओर से आने वाले विक्रम एवं ऑटो के लिए भी अलग-अलग डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है।
हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि वास्तविक यातायात दबाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार डायवर्जन और प्रतिबंध के समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026

केतन हत्याकांड के बाद टिहरी जा रहे चंद्रशेखर रावण और उमेश कुमार को हरिद्वार में रोका, पुलिस से हुई नोंकझोंक 

June 28, 2026

हरिद्वार में पहले नैनिश्क ऑप्टिकल्स एंड ज़ाइस पार्टनर का शुभारंभ, कम दामों पर मिलेंगे चश्में

June 25, 2026

उत्तराखंड में यूसीसी के पहले हलाला तीन तलाक केस में नया मोड़, पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक, सबूत मिटाने का आरोप

May 18, 2026

प्रसिद्ध रैपर और सिंगर हनी सिंह पहुंचे नीलेश्वर महादेव मंदिर, जलाभिषेक कर लिया भगवान शिव का आशीर्वाद

January 15, 2026

उत्तरी हरिद्वार में विद्युत पोल बढ़ा रहे परेशानी

January 8, 2026

कोर्ट से राहत के बाद हरिद्वार पहुंचे पूर्व विधायक सुरेश राठौर, बोले– गोलू देवता करेंगे न्याय

January 8, 2026

दिल्ली की महिला को हरिद्वार लाकर शराब पिलाई और बहन के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

January 4, 2026

नैनीताल हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष बनने के बाद लक्सर पहुंचे अधिवक्ता शुभ्र रस्तोगी, जनता ने किया भव्य सम्मान

December 20, 2025
इन्हें भी पढ़े-

छपार थाने की पुलिस टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी स्टाइल में आरोपी को छुड़ाने का आरोप

अपराध February 5, 2026

हरिद्वार, संवाददाता।- हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के छपार थाने की पुलिस…

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी पुष्पा 2, 21 वें दिन पहुंचा 1100 करोड़ आंकड़ा

December 26, 2024

भाजपा नेता रोहित नेगी हत्याकांड: मंगलौर के पास हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

June 6, 2025

लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, शराब, स्मैक और वारंटी समेत 14 गिरफ्तार

September 16, 2024
अन्य खबरें

खैर के अवैध कटान पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार, भेजा जेल

July 16, 2026

हरियाणा नहीं पंजाब के निकले महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले युवक, लोगों ने की थी धुनाई

July 15, 2026

चोरी के शक में युवक की भीड़ ने की पिटाई, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

July 15, 2026

खड़खड़ी विवाद: दूसरे पक्ष ने भी की प्रेस वार्ता, बेटे की छवि खराब करने का लगाया आरोप

July 15, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,191 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.