Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार
अपराध

अमन बनकर युवती से दुष्कर्म, फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, शाहरुख गिरफ्तार

News DeskBy News DeskSeptember 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। मध्य प्रदेश की रहने वाली युवती को सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती के बाद हरिद्वार बुलाकर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में पथरी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र निसार निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी के रूप में हुई है। युवती के भाई की शिकायत पर 25 सितंबर को पथरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार मध्य प्रदेश निवासी युवती की करीब चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर शाहरुख नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। शिकायत के अनुसार उस समय उसका इंस्टाग्राम अकाउंट अमन सिंह नाम से था। कुछ समय बाद उसने अपनी आईडी का नाम बदलकर शाहरुख कर दिया और युवती से कहा कि उसका नाम अमन ही है तथा उसने कुछ दिन के लिए आईडी का नाम बदला है। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होती रही।
तहरीर के मुताबिक 13 सितंबर को युवती को दिल्ली से आरोपी शादी करने के लिए हरिद्वार लेकर आया। 14 सितंबर की सुबह वह उसे रेलवे स्टेशन से लेकर एक कमरे में गया। आरोप है कि कमरे में आरोपी ने युवती को बताया कि उसे धर्म बदलकर उससे शादी करेगा। युवती के धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर आरोपी ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

परिजनों पर भी दबाव बनाने का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि घटना के समय आरोपी का भाई और उसकी मां कमरे के बाहर मौजूद थे। 14 सितंबर की रात आरोपी की मां कमरे में आई और युवती से कहा कि उसके बेटे ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं, इसलिए अब उसे धर्म बदलना होगा और उनका बेटा उससे शादी करेगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी की मां, भाई और एक अन्य व्यक्ति ने उसे कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। युवती के अनुसार वह करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रही। 18 सितंबर को आरोपी के बड़े भाई ने कमरे का ताला खोला और अंदर आकर युवती से फिर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद युवती बेहोश हो गई। होश आने पर युवती अस्पताल में भर्ती थी। तहरीर के अनुसार 19 सितंबर को शाहरुख अस्पताल पहुंचा और युवती को बेहोशी की हालत में कार से किसी अज्ञात स्थान पर छोड़ गया। इसके बाद युवती ने अपने भाई को पूरी घटना की जानकारी दी।

भाई की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा

25 सितंबर को भाई उसे पथरी थाने लेकर पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मामले में धारा 127(3), 64(2)(ड), 70(2), 319 बीएनएस और धारा 5 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पथरी पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा घटनाक्रम से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की गई। आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी शाहरुख को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की थी। घटनास्थल की जांच, पूछताछ और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पत्नी नाराज होने पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा

October 12, 2026

दिल्ली के बदमाशों से हरिद्वार पुलिस से मुठभेड़, एक को लगी गोली, दूसरा हुआ फरार

October 7, 2026

हरिद्वार में हाईवे किनारे खड़े यात्रियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

October 6, 2026

ब्रह्मपुरी में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, लोगों ने किया हंगामा

October 6, 2026

खानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

October 4, 2026

बहन और उसके प्रेमी की गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 30, 2026

हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी इस्तकार गिरफ्तार, मुठभेड़ में मुदस्सिर के बाद दूसरी गिरफ्तारी

September 29, 2026

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026
इन्हें भी पढ़े-

कांवड़ मेले की तैयारियां समय से पूरी करे सरकार – पंडित अधीर कौशिक

हरिद्वार May 21, 2025

हरिद्वार, 21 मई। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने मुख्यमंत्री पुष्कर…

हरिद्वार में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, बारिश के बीच ही निगम कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

August 17, 2025

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों ने किया योगाभ्यास, करें योग रहें निरोग का संकल्प

June 21, 2025

बारात में नाच रहे दूल्हे का मोबाइल चोरी, कैमरामैन के कैमरे में कैद हुई घटना, वीडियो वायरल

April 30, 2025
अन्य खबरें

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

उत्तराखंड के नए राज्यपाल बने डॉ. ढाल सिंह बिसेन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की नियुक्ति

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.