Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»चम्मच से गोदकर बेरहमी से हत्या: नशा मुक्ति केंद्र की पाबंदियों से तंग आरोपियों ने रची खौफनाक साजिश
उत्तराखंड

चम्मच से गोदकर बेरहमी से हत्या: नशा मुक्ति केंद्र की पाबंदियों से तंग आरोपियों ने रची खौफनाक साजिश

News DeskBy News DeskApril 25, 2025Updated:April 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

उत्तराखंड। उत्तराखंड के एक नशा मुक्ति केंद्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ दो मरीजों ने एक व्यक्ति की बेरहमी से चम्मच से गोदकर हत्या कर दी। इस वारदात के पीछे की वजह सुनकर हर कोई सन्न है। आरोपियों ने खुद ही कबूला कि वे केंद्र की पाबंदियों से परेशान थे और जेल जाने के लिए हत्या की योजना बनाई थी। हत्या की यह वारदात उत्तराखंड के देहरादून में एक निजी नशा मुक्ति केंद्र में हुई। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जो कुछ ही दिन पहले 8 अप्रैल 2025 को शराब की लत के चलते केंद्र में भर्ती हुए थे। वे शारीरिक रूप से कमजोर थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे।

हत्या की रात: पहले संचालक को बनाना चाहते थे निशाना

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक रविंद्र कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपियों की मंशा पहले उनकी हत्या करने की थी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात दोनों आरोपियों की गतिविधियां संदिग्ध थीं। बाद में जांच में सामने आया कि वे मेरी हत्या की योजना बना रहे थे। लेकिन जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के चलते उन्होंने अपने इरादे से पीछे हट गए। इसके बाद आरोपियों ने अगली सुबह मौका पाकर केंद्र में ही भर्ती एक कमजोर मरीज अजय कुमार को निशाना बना लिया। संचालक के मुताबिक मृतक अजय चलने-फिरने में असमर्थ थे इसीलिए आरोपी उन्हें आसान शिकार समझ बैठे।

चम्मच बना हत्या का हथियार

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हत्या के लिए चम्मच का इस्तेमाल किया। उन्होंने चम्मच को तेजधार हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए कई वार किए। यह सुनियोजित हमला था जिसमें कोई शोर न हो इसका खास ध्यान रखा गया।

आरोपियों की पहचान: पहले से ही परेशान थे

आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह और हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के बठिंडा जिले के रहने वाले हैं। नशा मुक्ति केंद्र के रिकॉर्ड्स के अनुसार गुरदीप सिंह पहले भी वर्ष 2024 में एक माह तक इसी केंद्र में भर्ती रह चुका था। उस समय वह कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया था। 31 मार्च 2025 को उसके परिवार ने दोबारा उसे केंद्र में भर्ती कराया। हरमनदीप सिंह को 13 अप्रैल 2025 को भर्ती किया गया था। दोनों आरोपी केंद्र में भर्ती एक पुराने मरीज के माध्यम से आए थे।

जेल जाने के लिए रची हत्या की साजिश

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों आरोपियों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया कि उन्होंने यह हत्या जानबूझकर की ताकि जेल भेजे जाएं और उन्हें नशा मुक्ति केंद्र की सख्त दिनचर्या और अनुशासन से छुटकारा मिल सके। संचालक ने बताया उन्होंने मुझ पर हमला करने की भी योजना बनाई थी, लेकिन जब उसमें असफल रहे तो उन्होंने अजय कुमार को मार डाला।

मृतक अजय कुमार का परिवार: देश सेवा और शिक्षा से जुड़ाअजय कुमार का परिवार समाज में प्रतिष्ठित है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उनके दो बेटे हैं। एक बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है और बरेली में तैनात है। दूसरा बेटा मेरठ के एक विश्वविद्यालय में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत है।उनकी पत्नी प्राइमरी स्कूल टीचर हैं। परिवार इस दर्दनाक घटना से सदमे में है और उन्होंने न्याय की मांग की है।


पुलिस जांच और अगली कार्रवाई

पुलिस ने दोनों आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर हत्या, साजिश और गैरकानूनी हथियार इस्तेमाल करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही नशा मुक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र की भी जांच की जा रही है।इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने सभी निजी नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी और सख्त निरीक्षण के आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

May 19, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

नेपाल की बारा जाति की आठ पीढ़ियों से गंगाजल भरने की परम्परा अनवरत जारी

February 11, 2026

नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, किन्नर सोनिया बुआ स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया

February 4, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026
इन्हें भी पढ़े-

जगजीतपुर में सुबह सवेरे देखा गया हाथियों का झुंड, वीडियो वायरल

उत्तराखंड September 19, 2024

हरिद्वार – हरिद्वार में जंगली जानवरों के आबादी में घुसने का सिलसिला जारी। फिर से…

हरिद्वार में 10 कलयुगी बेटो ने छोड़े बुढ़े मां बाप, कोर्ट ने संपत्ति से बाहर निकालने के आदेश दिए

November 13, 2025

जम्मू-कश्मीर से भागे दो नाबालिग बच्चे पहुंचे हरिद्वार, ठंड में ठिठुर रहे दोनों को ATHU ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

January 17, 2026

हरिद्वार के 3 युवकों का किया अपहरण, हरियाणा के 2 किडनैपर गिरफ्तार

August 14, 2024
अन्य खबरें

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.