Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया
उत्तराखंड

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

News DeskBy News DeskOctober 24, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जब तक न्याय नहीं मिलेगा कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करती रहेगी। हरक सिंह रावत के नेतृत्व में शुक्रवार को हरिद्वार में उत्तराखंड न्याय यात्रा निकाली गई। हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद यात्रा कोतवाली के सामने स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद पार्क पहुंची। हरक सिंह रावत ने पार्क में जनसभा को संबोधित किया। मीडिया से वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उन्हें भाजपा शीर्ष पदों पर बैठ रही है लेकिन भाजपा सरकार जनता के सवालों से बच नहीं सकती। कांग्रेस अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं मिलनी चाहिए। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि जनसमस्याओं को हर वार्ड में उठाया जाएगा।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने किया स्वागत

पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पहले हरिद्वार विधानसभा में हर की पैड़ी से शहीद पार्क तक न्याय यात्रा निकाली। शाम को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में न्याय यात्रा पहुंची। जगजीतपुर में हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, विधायक फुरकान अहमद और कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत समेत कई कांग्रेसियों ने हरक सिंह रावत का फूलमाला और आतिशबाजी से स्वागत किया। मीडिया से वार्ता के दौरान हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी समेत कांग्रेस का एक-एक नेता अंकित भंडारी के परिजनों को न्याय दिला कर रहेगा। कांग्रेस विधायक अनुपम रावत ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड की जनता कांग्रेस के साथ न्याय करेगी और भाजपा सरकार की विदाई करेगी।

इस दौरान विधायक रवि बहादुर, विधायक फुरकान अहमद, पूर्व राज्यसभा सांसद ईसम सिंह, मुरली मनोहर, बालेश्वर सिंह, संतोष चौहान, तेलूराम प्रधान, वरुण बालियान, अनिल भास्कर, राकेश राजपूत, जसवंत चौहान, अशोक शर्मा, रामयश सिंह, प्रदीप चौधरी, आलोक शर्मा, राजीव भार्गव, अजय गिरी, हिमांशु राजपूत, रचना शर्मा, हिमांशु गुप्ता, विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, अकरम अंसारी, शुभम जागरिया, मोहित अरोड़ा, आशीष शर्मा, डॉ. समीर सिंह, आशीष गोस्वामी, रविश भटीजा, भूपेंद्र पटुवर, पराग मिश्रा, नितिन तेश्वर, उत्कर्ष वालिया, दिव्यांश अग्रवाल, आशीष प्रधान, योगेश त्यागी, कपिल पाराशर, विवेक मित्तल, हिमांशु शर्मा, ज्योति तोमर, सुनील प्रजापति, प्रतीक गुप्ता, मनीष गुप्ता, अमन ठाकुर, अमन चौहान, शुभम अग्रवाल, जतिन हांडा, मनोज जाटव, सोम त्यागी, विकास चंद्रा, मनोज सैनी, आशीष पंवार, समर्थ अग्रवाल, नमन अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, अंकुर सैनी, सागर ठाकुर, अयान सैफी और अरविंद चौहान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगनहर बंदी के बाद गंगा में दिखी गंदगी, कपड़े और पॉलीथीन से मैली हो रही मां गंगा 

October 22, 2026

मुर्गी पालन से भारती रावत हर चक्र में कमा रहीं 50 से 55 हजार रुपये

October 22, 2026

सुरेश राठौर से सीबीआई की टीम ने की पूछताछ, बोले- उर्मिला को नहीं जनता

October 18, 2026

उत्तराखंड में पांच साल में 700 से बढ़कर 1700 पार हुए स्टार्टअप, धामी ने युवाओं और उद्यमियों से किया संवाद

October 17, 2026

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, सीएम धामी का फैसला, शासनादेश जारी

October 17, 2026

हरिद्वार में जंगल सफारी शुरू, झिलमिल झील रिजर्व के गेट खुले

October 16, 2026

हरिद्वार में देहरादून जीएसटी टीम का छापा, नामी मिठाई प्रतिष्ठान पर करीब 30 लाख की आईटीसी में विसंगतियां मिली

October 15, 2026

धामी कैबिनेट के 13 फैसले: अग्निवीरों को लिखित परीक्षा में छूट, बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

October 12, 2026
इन्हें भी पढ़े-

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

उत्तराखंड February 13, 2026

उत्तराखंड। उत्तराखंड पुलिस विभाग में कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। हरिद्वार के एसएसपी…

उत्तराखंड में 31 अक्टूबर गुरुवार को होगी दिवाली, छूटी का आदेश जारी

October 29, 2024

देवी देवताओं के अपमान पर उत्तराखंड से बड़ा अभियान, विरोध में जागरूकता पोस्टर जारी

September 24, 2025

गोवर्धन पूजा के बाद अन्नकूट का वितरण किया, विधायक मदन कौशिक और आदेश चौहान का सम्मान

October 23, 2025
अन्य खबरें

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026

हरकी पैड़ी पर गंगाजल गायब, स्नान और अस्थि विसर्जन करने आए श्रद्धालु मायूस

October 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.