Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»औचक निरीक्षण करने चारधाम रजिस्ट्रेशन सेंटर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, दुरुस्त पाई गई व्यवस्थाएं
उत्तराखंड

औचक निरीक्षण करने चारधाम रजिस्ट्रेशन सेंटर पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, दुरुस्त पाई गई व्यवस्थाएं

News DeskBy News DeskMay 22, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार 22 मई। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरूवार को ऋषिकुल मैदान पहुॅचकर चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। सतपाल महाराज ने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण केन्द्र पर यात्रियों की सुविधा हेतु पंजीकरण काउण्टर, बैठने, पेयजल, शौचायलय, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
उन्होंने देश-विदेश से चार धाम यात्रा हेतु पंजीकरण केन्द्र पहुॅचे श्रद्धालुओं से वार्ता करते हुए विभिन्न विषयों पर फीडबैक लिया तथा सभी की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पंजीकरण केन्द्र पहुुॅचे सभी श्रद्धालुओं ने पंजीकरण हेतु किये गये इन्तजामात की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

सतपाल महाराज ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो तथा आने वाले श्रद्धालु अपने साथ सुखद यादें लेकर जायें। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पहलगांव आतंकवादी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, परन्तु अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है।

अभी तक यमनोत्री धाम में 5,08,041 (पांच लाख आठ हजार इकतालीस) गंगोत्री धाम में 5,59,272 (पांच लाख उनसठ हजार दो सौ बहत्तर) केदारनाथ धाम में 10,40,901 (दस लाख चालीस हजार नौ सौ एक) बद्रीनाथ धाम में 9,46,619 (नौ लाख छियालीस हजार छह सौ उन्नीस ) एवं हेमकुण्ड साहिब में 61,822 (इकसठ हजार आठ सौ बाईस) श्रद्धालुओं सहित कुल 31,16,655 (इकतीस लाख सोलह हजार छह सौ पचपन) श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक यमनोत्री धाम में 2,10,908 (दो लाख दस हजार नौ सौ आठ) गंगोत्री धाम में 1,96,200 (एक लाख छियानबे हजार दो सौ) केदारनाथ धाम में 4,53,414 (चार लाख तिरेपन हजार चार सौ चौदह) एवं बद्रीनाथ धाम में 2,94,864 (दो लाख चौरानबे हजार आठ सौ चौसठ) अभी तक कुल 11,55,386 (ग्यारह लाख पचपन हजार तीन सौ छियासी) श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। उन्होंने बताया कि हेमकुण्ड साहिब के दर्शन के लिए 61 हजार 822 श्रद्धालुओ द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू होने वाली है। 250 यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा लिपुलेख होते हुए जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐंसी व्यवस्था की गई है कि भारत के लिपुलेख से भी यात्री कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर पायेंगे।

इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, तहसीलदार सचिन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

बाडीटीप में हुई पत्थरबाजी पर पुलिस की सख्ती, मुकदमा दर्ज, जल्द ही किशोरी को बरामद करने का दावा

उत्तराखंड February 10, 2025

लक्सर, हरिद्वार। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित बाडीटीप गांव से एक किशोरी के लापता…

550 करोड़ की सौगात, भ्रष्टाचारी या तो सुधर जाएं अन्यथा जेल जाने के लिए तैयार रहें – सीएम धामी

July 5, 2025

अस्पताल से फरार मुठभेड़ में घायल बदमाश को हरिद्वार पुलिस ने 7 घंटे में दबोचा, कप्तान ने दिए जांच के आदेश

April 8, 2025

हरिद्वार नगर निगम में भाजपा ने खोला खाता, वार्ड न एक से आकाश भाटी और वार्ड 2 जीती सुनीता शर्मा

January 25, 2025
अन्य खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.