Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार में गंगा में नहाते समय युवक डूबा, SDRF और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी
हरिद्वार

हरिद्वार में गंगा में नहाते समय युवक डूबा, SDRF और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

News DeskBy News DeskJune 20, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

अनिल शर्मा, लालढांग।
हरिद्वार, 20 जून। श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टांटवाला गांव के पास गंगा नदी के किनारे नहाते समय एक युवक के डूब जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह ग्राम टांटवाला निवासी अकबर (20 वर्ष), पुत्र मुस्तफा, अपने भाई के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। इसी दौरान नहाते समय वह गंगा के तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत थाना श्यामपुर को सूचना दी गई, जिस पर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए कंट्रोल रूम और जल पुलिस को भी अलर्ट किया गया। मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल बचाव कार्य में जुट गईं। पुलिस के अनुसार, गंगा का बहाव तेज होने के कारण अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान रोका गया है। सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि यह क्षेत्र गर्मियों में नहाने और स्नान करने के लिए लोगों की पसंद बना रहता है, लेकिन गंगा के तेज बहाव को नजरअंदाज करना कई बार हादसों की वजह बन जाता है। फिलहाल SDRF और जल पुलिस की संयुक्त टीम आवश्यक उपकरणों के साथ सर्च अभियान में लगी हुई है। प्रशासन ने लोगों से गंगा नदी में सावधानीपूर्वक स्नान करने और चिन्हित घाटों पर ही जाने की अपील की है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

शिवालिक नगर में दिवाली मिलन समारोह, भजन संध्या में हजारों लोग शामिल, कलाकारों का सम्मान

October 26, 2026

6 दिन वेंटिलेटर पर रहा नवजात, मौत को मात देकर लौटा स्वस्थ, NPPL के चिकित्सकों ने बचाई जान

October 25, 2026

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026
इन्हें भी पढ़े-

हरिद्वार के जंगल में सेना का युद्धाभ्यास, उड़ते दिखे हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज और टैंक

देश-दुनिया November 23, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। सीमा पर युद्ध की स्थिति के दौरान हर परिस्थिति से निपटने के लिए…

9 Fitness Tips For Beginners TikTok Swears By

January 14, 2021

There’s No Bigger Prospect in World Football Than Pedri

January 6, 2020

UKSSSC पेपर वायरल: आरोपी खालिद के गांव सुल्तानपुर पहुंचा बुलडोजर, पहले बिजली काटी और अब..

September 25, 2025
अन्य खबरें

स्वामी रामदेव का बड़ा बयान, भारत में तख्तापलट की कोई गुंजाइश नहीं, सनातनियों के धर्म परिवर्तन का रचा जा रहा षड्यंत्र

October 28, 2026

पिंक वेंडिंग जोन जल्द होगा तैयार, नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिए काम में तेजी लाने के निर्देश

October 28, 2026

हरिद्वार में पहली बार दंडवत यात्रा, 12 हजार श्रद्धालु जमीन पर लेटकर पहुंचेंगे हरकी पैड़ी

October 28, 2026

विधानसभा सत्र में हरिद्वार ग्रामीण में सिडकुल स्थापित करने की मांग, विधायक अनुपमा रावत ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

October 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,388 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,053 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,344 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.