Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

सुरेश राठौर से सीबीआई की टीम ने की पूछताछ, बोले- उर्मिला को नहीं जनता

October 18, 2026

कलियर में नशे के मुद्दे को लेकर जनाधिकार पार्टी अध्यक्ष आजाद अली का बयान, कहा छह महीने में नशा मुक्त करने का किया दावा

October 17, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
हरिद्वार

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

News DeskBy News DeskOctober 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

शस्त्र पूजन के साथ मनाया विजयादशमी उत्सव, पूर्व जिला संघचालक रोहिताश्व कुँवर चौहान ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और विजयादशमी के अवसर पर चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र की ओर से शस्त्र पूजन और भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। आर्यनगर, नंदपुरी और मयूर विहार कॉलोनी क्षेत्र में पूर्ण गणवेश में निकले स्वयंसेवकों ने अनुशासित कदमताल के साथ राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता और संगठन की एकजुटता का संदेश दिया। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने देशभक्ति गीतों और पुष्पवर्षा के साथ स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ हुआ। इसके बाद स्वयंसेवकों ने निर्धारित मार्ग पर पथ संचलन किया। पूर्ण गणवेश में एक साथ कदमताल करते स्वयंसेवक आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न स्थानों पर नागरिकों की ओर से किए गए स्वागत से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और पूर्व जिला संघचालक रोहिताश्व कुँवर चौहान ने विजयादशमी के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि विजयादशमी सत्य, धर्म और न्याय की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी मर्यादा, कर्तव्य और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि विजयादशमी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि अपने भीतर की नकारात्मक प्रवृत्तियों पर विजय प्राप्त करने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का भी पर्व है। प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

रोहिताश्व कुँवर चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की पृष्ठभूमि, कार्यपद्धति और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संघ तथा उसके आनुषांगिक संगठनों की भूमिका पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सेवा, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक समरसता को मजबूत करके ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने स्वयंसेवकों से संघ के मूल भाव ‘इदं राष्ट्राय, इदं न मम’ यानी यह राष्ट्र के लिए है, मेरे लिए नहीं, को जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता करने, सामाजिक एकता को मजबूत बनाने और अपने आचरण से राष्ट्रभक्ति का उदाहरण प्रस्तुत करने की प्रेरणा दी।

नगर संघचालक एवं अधिवक्ता ज्ञानेश्वर ठकराल ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों और अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक को समाज और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करना चाहिए। भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण के साथ सामाजिक सद्भाव और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाना जरूरी है।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक की भूमिका अमरेश कुमार ने निभाई। शाखा कार्यवाह राजेन्द्र रूहेला ने मंच का परिचय प्रस्तुत किया। डॉ. अश्वनी ने एकल गीत प्रस्तुत किया, जबकि प्रिय पराक्ष ने अमृत वचन का वाचन किया।

इस अवसर पर बस्ती प्रमुख ब्रह्मपाल, सह बस्ती प्रमुख वेदपाल, व्यवस्था प्रमुख देवी प्रसाद, पार्षद पति सतेन्द्र चौधरी, धनवीर, डॉ. सुधीर रूहेला, सतीश गोला, सतीश चौहान, सतीश गुप्ता, सतीश त्यागी, नगर संपर्क प्रमुख सुशील सैनी, अभिषेक त्यागी, पार्षद आकाश चौहान, पार्षद अनुज सिंह, प्रमोद चौहान, प्रमोद त्यागी, ब्रजकिशोर, सुभाष, होशियार सिंह, अशोक गुप्ता, अभिनव, मानस गोयल, डॉ. मोहित, उपनगर शारीरिक प्रमुख उमेश मिश्रा, नगर कार्यवाह डॉ. अनुराग, डॉ. आलोक, सत्यप्रकाश, ओमप्रकाश, विनोद शर्मा, कार्तिक, अतुल चौहान, विशाल राठौर और अरविंद सैनी सहित अनेक स्वयंसेवक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

पथ संचलन का समापन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, संगठनात्मक एकता और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ हुआ।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026

रवासन नदी पर लोहा पुल निर्माण का शासनादेश जारी, विधायक अनुपमा रावत ने बताया जनता के संघर्ष और एकजुटता की जीत

October 12, 2026

अच्छी पहल: अब दूरदराज की गर्भवतियों को मिलेगा बेहतर इलाज, जिला अस्पताल में विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

October 8, 2026

कुंभ के लिए क्वार्टर खाली कराने के आदेश से जल संस्थान कर्मचारियों में रोष, लिखा पत्र

October 7, 2026

कुंभ की तैयारियों में तेजी, नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण

October 6, 2026

सुराज सेवादल ने HRDA के खिलाफ खोला मोर्चा, गरीबों को परेशान करने का आरोप, अधिकारियों की तैनाती पर सवाल

October 5, 2026

खेल महाकुंभ के तहत हरिद्वार जिला नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित, 80 से 90 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

October 5, 2026
इन्हें भी पढ़े-

ग्राहकों को लौटाई गई 1.73 करोड़ की अनक्लेम धनराशि, हरिद्वार बना प्रदेश का पहला जिला

हरिद्वार October 17, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। वित्तीय सेवा विभाग भारत सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को हरिद्वार में आपकी पूंजी…

लक्सर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, शराब, स्मैक और वारंटी समेत 14 गिरफ्तार

September 16, 2024

भाजपा पर बरसे बसपा नेता शिवम कश्यप, दायित्व बांटने में भेदभाव का लगाया आरोप

May 22, 2025

CDO ललित नारायण मिश्र ने संभाला चार्ज, विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना रहेगा प्राथमिक लक्ष्य

October 15, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

सुरेश राठौर से सीबीआई की टीम ने की पूछताछ, बोले- उर्मिला को नहीं जनता

October 18, 2026

कलियर में नशे के मुद्दे को लेकर जनाधिकार पार्टी अध्यक्ष आजाद अली का बयान, कहा छह महीने में नशा मुक्त करने का किया दावा

October 17, 2026

उत्तराखंड में पांच साल में 700 से बढ़कर 1700 पार हुए स्टार्टअप, धामी ने युवाओं और उद्यमियों से किया संवाद

October 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.