Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»राजनीती»हरिद्वार: इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
राजनीती

हरिद्वार: इमरजेंसी की 50वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया ‘संविधान हत्या दिवस’, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

News DeskBy News DeskJune 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 25 जून। जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार में आज आपातकाल की 50वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर और स्लोगन लिखकर वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल का विरोध किया और इसे भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार द्वारा देश पर आपातकाल थोप दिया गया था, जो पूरे 21 महीने तक लागू रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान न केवल संविधान के कई प्रावधानों को निलंबित किया गया, बल्कि आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी छीन लिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और राजनीतिक विरोधियों को जेल में डाल दिया गया।शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने आगे कहा 1975 का आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक कलंक से कम नहीं है। भारतीय जनता पार्टी इस दिन को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाती है ताकि देश की जनता और आने वाली पीढ़ियों को कांग्रेस शासन के उन काले दिनों की याद दिलाई जा सके।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि यह दिन उन लोकतंत्र सेनानियों को नमन करने का है जिन्होंने आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष किया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की। उन्होंने कहा कि एक अध्यादेश के जरिए आंतरिक सुरक्षा कानून (MISA) में संशोधन कर दिया गया था, जिससे सरकार को यह अधिकार मिल गया कि किसी को भी बिना मुकदमा चलाए हिरासत में लिया जा सके। उन्होंने कहा कि आपातकाल में हुए अत्याचारों को आज भी कई लोग याद कर सिहर उठते हैं। भाजपा उन सभी लोकतंत्र रक्षकों का सम्मान करती है जिन्होंने उस समय अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अर्जित डाबर, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, नकली राम सैनी, दीपांशु विद्यार्थी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विक्रम भुल्लर, अभिनव चौहान, दीपांशु शर्मा, सौरभ शर्मा, नवजोत वालिया, संदीप कुमार, कुलदीप सैनी, अमन चौहान, शिवनंदन चौहान, शुभम मंडोला, आदर्श कश्यप, रवीश सैनी, मनोज चौहान, सुनील पाल, प्रमोद कुमार, दुर्गेश वर्मा, मोहित मल्होत्रा, युधिष्ठिर वालिया, विनीत कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

हरिद्वार के डॉक्टरों ने किया कमाल, गंभीर हालत में पहुंची गर्भवती महिला और नवजात की बचाई जान

October 20, 2026

दौरे पड़ने से गर्भवती की हालत बिगड़ी, वेंटीलेटर पर रखा, फिर कराया सुरक्षित प्रसव

October 19, 2026

हरिद्वार में आरएसएस का भव्य पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

October 18, 2026

धान खरीद केंद्र बढ़ने से किसानों को राहत, मैदान में उतरेगा भाजयुमो

October 16, 2026

शिवालिक नगर में तीन गलियों की सड़कों का लोकार्पण, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

October 15, 2026

झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता:स्वामी यतीश्वरानंद

October 14, 2026

एनयूजे (आई) हरिद्वार की कमान देवेंद्र शर्मा को, जोगेंद्र मावी बने महामंत्री

October 14, 2026

भेल के संविदा श्रमिक के पुत्र ने नीट क्वालीफाई किया, बड़े कॉलेज में मिला दाखिला

October 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

रक्तदान शिविर लगाकर आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि, प्रेस क्लब अध्यक्ष का सम्मान

हरिद्वार May 4, 2025

हरिद्वार। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए…

चेयरमैन राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर में नाली और पुलिया निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

June 18, 2025

नई योजना: योग और आध्यात्म की राजधानी बनेगा हरिद्वार, आश्रम धर्मशालाओं का होगा कायाकल्प

September 26, 2025

हर की पौड़ी पर लौटी गंगा की धारा, लगाई जा रही आस्था की डुबकी

October 17, 2024
अन्य खबरें

रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

October 24, 2026

कुंभ मेला:श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाने के साथ दिन-रात दो शिफ्टों में काम करने के निर्देश

October 24, 2026

गंगा पूजन के साथ उत्तराखंड न्याय यात्रा,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का संकल्प लिया

October 24, 2026

03 गांव के 18 घरों में छापेमारी के दौरान बिजली चोरी पकड़ी, विभाग ने दर्ज कराए मुकदमे

October 22, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,387 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202413,052 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,343 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.