Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»हरिद्वार जिले में सहकारी बैंकों के दो मैनेजर निलंबित, 8 का रोका वेतन, लक्सर, रुड़की रायसी समेत आठ ब्रांचों नाम शामिल
उत्तराखंड

हरिद्वार जिले में सहकारी बैंकों के दो मैनेजर निलंबित, 8 का रोका वेतन, लक्सर, रुड़की रायसी समेत आठ ब्रांचों नाम शामिल

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर हरिद्वार में हुई कार्रवाई
News DeskBy News DeskJuly 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार/देहरादून, 25 जुलाई। सहकारिता क्षेत्र में अनुशासन और जवाबदेही तय करने को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हरिद्वार में बड़ी कार्रवाई की गई है। बैंक की शाखाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद दो शाखा प्रबंधकों को निलंबित कर दिया गया, जबकि आठ शाखा प्रबंधकों के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।यह कार्रवाई शुक्रवार को जिला सहकारी बैंक के बी.टी.गंज, रुड़की मुख्यालय में अपर निबंधक सहकारिता आनंद ए.डी. शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में शाखाओं की वित्तीय स्थिति, एनपीए, निक्षेप वृद्धि, ऋण वितरण सहित कई बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के निर्देश पर बहादराबाद शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक प्रशांत शुक्ला और खानपुर शाखा के शाखा प्रबंधक देवनारायण चौधरी नाम शामिल है।

    वेतन पर रोक वाले शाखा प्रबंधक—
    रुड़की मुख्य शाखा, गणेशपुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, लक्सर, खानपुर, राइसी और तेजुपुर शाखाओं के प्रबंधकों के वेतन पर रोक लगा दी गई है।

    बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि जिन शाखाओं का एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्तियां) 10 प्रतिशत से अधिक है, उनके प्रबंधकों के वेतन पर रोक जारी रहेगी। साथ ही, आगामी तीन माह में एनपीए को 68 करोड़ रुपये से घटाकर 40 करोड़ रुपये तक लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके अतिरिक्त, जिन शाखाओं का डिपॉजिट 10 करोड़ से कम है, उन्हें 20 करोड़ रुपये तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी शाखाओं को 15 अगस्त तक पैक्स कम्प्यूटरीकरण कार्य पूर्ण करने और शाखाओं का सौंदर्यीकरण कराने के भी निर्देश दिए गए।

    लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, अच्छा काम करने वालों को इनाम— डॉ. धन सिंह रावत
    सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस कार्रवाई पर स्पष्ट कहा कि राज्य में सहकारिता व्यवस्था को पारदर्शी, ईमानदार और जनता के हित में काम करने वाला बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि लापरवाही और लचर कार्यसंस्कृति अब किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो अधिकारी और कर्मचारी परिणाम देंगे, उन्हें सरकार प्रोत्साहित करेगी, लेकिन जो अपने कर्तव्यों से विमुख हैं, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। डॉ. रावत ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना राज्य सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। इसके लिए हर स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। उन्होंने कहा कि एनपीए की समस्या को खत्म करने के लिए हर शाखा प्रबंधक को व्यक्तिगत रूप से जवाबदेह बनाया जाएगा।

    तीन माह में दिखने चाहिए परिणाम—सहकारिता विभाग सख्त
    अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आगामी तीन माह में बैंक की आर्थिक स्थिति में ठोस सुधार दिखना चाहिए। बैठक में कहा गया कि खराब प्रदर्शन वाली शाखाओं पर निगरानी और कड़ी कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
    News Desk
    • Website

    सम्खबंधित खबरें

    मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

    August 10, 2026

    श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

    August 9, 2026

    कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

    August 9, 2026

    नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

    August 8, 2026

    हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

    August 6, 2026

    यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

    August 5, 2026

    बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

    July 28, 2026

    कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

    July 26, 2026

    हरिद्वार के लिए बड़ी उपलब्धि, केरियर्स360 रैंकिंग में एमसीएस बाल विद्यापीठ को ट्रिपल-ए ग्रेड

    July 22, 2026
    इन्हें भी पढ़े-

    भाई को बचाने के चक्कर में गंगनहर में बहीं दो नाबालिक बहनें, भाई को बचाया खुद हुईं लापता

    हरिद्वार April 27, 2025

    हरिद्वार, 27 अप्रैल 2025। रविवार को हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के सलेमपुर स्थित छठ घाट…

    प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी को मिली एक और जिम्मेदारी, बनाए गए जाट महासभा के चुनाव अधिकारी

    June 1, 2025

    काजी निजामुद्दीन के समर्थकों का हंगामा, घेरे पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

    July 15, 2024

    सतपाल महाराज के जन्मदिन पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया गंगा पूजन

    September 22, 2024
    अन्य खबरें

    मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

    August 10, 2026

    श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

    August 9, 2026

    कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

    August 9, 2026

    नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

    August 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Our Videos
    https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
    Most Popular

    हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

    March 20, 202520,268 Views

    खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

    December 13, 202412,896 Views

    बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

    February 4, 20258,193 Views
    About Us
    About Us

    उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy and Terms
    © 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.