Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»आस्था»भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज
आस्था

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

News DeskBy News DeskSeptember 19, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp


532वीं जयंती पर श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन में संत सम्मेलन, पूजा-अर्चना और भंडारे का आयोजन
हरिद्वार। त्याग, तपस्या और मानव सेवा की मिसाल माने जाने वाले उदासीनाचार्य भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की 532वीं जयंती पर शनिवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) में संतों की मौजूदगी से भक्तिमय माहौल रहा। जयंती समारोह में विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर जुटे। संतों ने भगवान श्री श्रीचंद्र के जीवन और शिक्षाओं का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को समाज और नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूजा-अर्चना, संत सम्मेलन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ भगवान श्री श्रीचंद्र के पूजन-अर्चन से हुआ। संतों ने विधि-विधान से पूजा कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद संत सम्मेलन में संत-महापुरुषों ने भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज के जीवन दर्शन और मानव कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।

जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज ने आध्यात्मिक साधना के साथ लोककल्याण को भी अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। उनकी शिक्षाएं सत्य, संयम, सेवा और सदाचार की राह दिखाती हैं। ऐसे महापुरुषों के विचारों को समाज तक पहुंचाना संतों की जिम्मेदारी हैं। वर्तमान परिस्थितियों में भी भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

करौली शंकर दास ने संतों का आवाह्न करते हुए कहा कि संतों की जिम्मेदारी हैं कि आपसी मतभेदों को दरकिनार कर समाज को योग, साधना, सत्संग, सेवा, मंत्रों से आत्मसात कराते हुए सार्थक जीवन की दिशा दिखाने का कार्य करें।

श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज का जीवन त्याग, तपस्या, साधना और मानव सेवा का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही हैं। संत समाज का दायित्व है कि उनके विचारों और सनातन परंपरा के मूल संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए।

अखाड़े के अध्यक्ष धूनी दास महाराज ने कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज की जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का अवसर है। मुखिया महंत भगत राम महाराज ने कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज ने समाज को आध्यात्मिक उन्नति के साथ सेवा और सद्भाव का संदेश दिया। उनका समूचा जीवन सेवा, सद्भाव, समन्वयवाद की मिसाल रहा। उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण निरन्तर धार्मिक गतिविधियों के साथ लोक सेवा के प्रकल्पों का संचालन करता है।

कोठारी महंत नितिन दास महाराज ने समारोह में पहुंचे सभी संत-महापुरुषों का स्वागत करते हुए कहा कि भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज ने अपने जीवन और साधना के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक चेतना के साथ मानव सेवा की राह दिखाई। उनकी जयंती हमें उनके बताए आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में सेवा, सद्भाव तथा सनातन संस्कारों को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को भगवान श्री श्रीचंद्र महाराज के जीवन दर्शन और शिक्षाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

इस अवसर पर महंत जगतार मुनि, मुखिया महंत मंगल दास, मुखिया महंत आकाश मुनि, महंत देवानंद, महामंडलेश्वर योगेंद्रानंद, महामंडलेश्वर राजशेखरानंद, उदासीन बड़ा अखाड़ा के महंत रामनौमी दास, कोठारी राघवेंद्र दास, महंत गोविन्द दास, म.मं. सुरेश मुनि, महंत जमुना दास, महंत ओमप्रकाश शास्त्री, बाबा हठयोगी, महंत दिनेश दास, महंत दुर्गेशानन्द, महापौर किरन जैसल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी, राज्यमंत्री नितिन गौतम, अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, सीडीओ ललित नारायण मिश्र, पार्षद सुनील अग्रवाल गुड्डू, सचिन अग्रवाल, मुकुल पाराशर, संदीप गोयल, हीरा सिंह बिष्ट, तरूण नैयर, दीपांशु विद्यार्थी, पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, प्रदीप चौधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर मौजूद रहे। संत सम्मेलन का संचालन रविदेव शास्त्री ने किया।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ के लिए बन रहे चार पुलों का निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026
इन्हें भी पढ़े-

भाजयुमो ने सीएम धामी के विजन को साकार करने का संकल्प लिया, जन्मदिवस पर किया दुग्धाभिषेक

राजनीती September 16, 2025

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में…

Challenges Mount for World Cup 2026 Co-Hosts Mexico

March 7, 2022

मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी ने किया वार्ड 13 मायापुर से प्रत्याशी रेखा रानी के कार्यालय का उद्घाटन

January 8, 2025

लक्सर क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक, रोजाना रौंद रहा फसलें

August 29, 2024
अन्य खबरें

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.