Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»मनसा देवी मंदिर में लौटी रौनक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, डीएम-एसएसपी ने किया पैदल निरीक्षण
हरिद्वार

मनसा देवी मंदिर में लौटी रौनक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, डीएम-एसएसपी ने किया पैदल निरीक्षण

अवैध दुकानों को हटाने और दर्शन व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
News DeskBy News DeskJuly 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, 28 जुलाई। मनसा देवी मंदिर हादसे के बाद जहां एक ओर शहर में शोक की लहर थी, वहीं सोमवार से मंदिर में श्रद्धालुओं की चहलकदमी दोबारा लौटने लगी है। जिला प्रशासन और मंदिर समिति के लगातार प्रयासों के बाद श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया जा रहा है कि अब मंदिर में दर्शन पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित होंगे। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने मृतक आश्रितों को पांच लाख और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। साथ ही घायलों और मृतकों के परिजनों को घर तक पहुंचाने के लिए ट्रस्ट की ओर से वाहन उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया है।

इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सोमवार को मनसा देवी मंदिर का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने मंदिर समिति और अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर और पैदल मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न हो। मंदिर परिसर में संचालित सभी अस्थायी दुकानों को तत्काल हटाकर श्रद्धालुओं के बैठने और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाए।

श्रद्धालुओं की संख्या सीमित करने पर जोर

डीएम ने निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखी जाए और दर्शन के लिए एक व्यवस्थित योजना तैयार की जाए, ताकि अनावश्यक भीड़ न लगे। उन्होंने यह भी कहा कि पुजारी और मंदिर स्टाफ के वाहन मनसा देवी परिसर में नहीं, बल्कि मनसा देवी चौकी के पास पार्क किए जाएं। मंदिर परिसर और मार्ग पर किसी भी वाहन की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

श्रद्धालुओं के लिए पानी, शौचालय और विश्राम स्थल चिन्हित करने के आदेश

निरीक्षण के दौरान डीएम ने पैदल मार्ग पर साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय और विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीढ़ी मार्ग को आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखते हुए, श्रद्धालुओं को वैकल्पिक पैदल मार्ग से भेजने के निर्देश भी जारी किए गए।

डीएम और एसएसपी ने हरकी पौड़ी तक पैदल चलकर पूरे मार्ग का निरीक्षण किया और रास्ते में मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण करते हुए भी उन्होंने अवैध दुकानों को हटाने और विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

मंदिर समिति और प्रशासन की संयुक्त बैठक के निर्देश

डीएम ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर समिति, पुलिस और प्रशासन के बीच संयुक्त बैठक आयोजित की जाए, ताकि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा सकें और भविष्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर पंकज गैरोला, पुलिस उपाधीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ एसपी बलूनी, महंत भवानी नंद गिरी, पुजारी महेश दुबे, नगर कोतवाली एसएचओ रितेश शाह, श्यामपुर एसएचओ नितेश शर्मा, हरकी पौड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ में गंगा की निर्मलता का रखा जाएगा ध्यान, निरीक्षण को निकले नगर आयुक्त

September 6, 2026

समाजसेवी कमल खड़का ने मानव सेवा को बनाया धर्म, नेत्रहीनों को खाना और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी

September 2, 2026

छह सितंबर को हरतालिका तीज पर बैरागी कैंप में सजेगा गोर्खाली संस्कृति का रंग

August 19, 2026

कुंभ तैयारी:नगर आयुक्त ने रोड़ीबेलवाला और हरकी पौड़ी घाटों का किया निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

August 19, 2026

अमेरिकन आश्रम जमीन के खुर्द-बुर्द के मामले में नया मोड़, इस संस्था ने की डीएम से शिकायत 

August 18, 2026

कुंभ से पहले पेयजल योजनाओं को पूरा कराने में जुटा मेला प्रशासन, अपर मेलाधिकारी ने लिया जायजा 

August 18, 2026

जिला पंचायत कार्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, वृक्षारोपण भी किया

August 17, 2026
इन्हें भी पढ़े-

पथरी क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप, छत से नीचे फेंका, झाड़ियों से उठाकर पहुंचाया अस्पताल

अपराध August 10, 2025

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में नाबालिग से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल…

हरिद्वार में करंट लगने से हुई जंगली हाथी की मौत, मचा हड़कंप

September 30, 2024

हरिद्वार डकैती कांड का सीन रीक्रिएट, शोरूम पर लाए गए तीनों बदमाश

September 25, 2024

सार्वजनिक शराबखोरी पर पुलिस की सख्ती, शराब पीकर हुड़दंग मचाते 63 दबोचे

October 11, 2025
अन्य खबरें

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.