Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»अब हरिद्वार में होगा कुंभ, स्नान तिथियों की घोषणा हुई, साधु संत उत्साहित
उत्तराखंड

अब हरिद्वार में होगा कुंभ, स्नान तिथियों की घोषणा हुई, साधु संत उत्साहित

साधु संत भी कुंभ मेले को तैयार, धामी सरकार के साथ दिखे संत
News DeskBy News DeskNovember 29, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार, संवाददाता। शुक्रवार से 2027 अर्द्धकुंभ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। जहां डामकोठी पर उन्होंने सभी तेरह अखाड़ों के साधु संतों के साथ बैठक की। बैठक में सभी तेरह अखाड़ों के दो दो सचिवों को आमंत्रित किया गया था। सीएम धामी ने सभी साधु संतों को फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। कुंभ मेले के भव्य आयोजन के लिए सीएम धामी ने सभी संतों के सुझाव मांगे और सभी सुझावों को कुंभ मेले में शामिल करने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं इस दौरान कुंभ मेले के शाही स्नान की तिथियों की भी घोषणा की गई। साधु संतों ने अर्द्धकुंभ मेले को पूर्ण कुंभ मेले की तर्ज पर आयोजित करने पर सहमति भी जताई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुंभ मेले को लेकर सभी पूज्य साधु संतों ने अपना आशीर्वाद और सहयोग देने को कहा है। सीएम धामी ने कहा कि कुंभ में अखाड़ों और साधु संतों की महत्व्पूर्ण भूमिका होती है और आज सभी तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। निश्चित रूप से कुंभ का दिव्य और भव्य आयोजन कराया जाएगा। सरकार साधु संतों की मांग पर सभी तैयारियां कर रही है। 

अखाड़ा परिषद एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि आज विधिवत रूप से कुंभ मेले की घोषणा कर दी गई है। सभी अखाड़े सरकार के साथ हैं। कुंभ को लेकर किसी तरह का भेद संतों में नहीं है। उत्तराखंड में ऐतिसाहिक रूप से कुंभ का सफल आयोजन होगा। 

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि ग्रह नक्षत्रों के अनुसार इस बार उज्जैन कुंभ एक साल बाद होगा। सरकार पहली बार अर्कुंद्धकुंभ को कुंभ मेले के रूप में आयोजित करने जा रही है, सभी साधु संत सरकार के साथ हैं। 

अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक हरि गिरी महाराज ने कहा कि आज बैठक में तय हो गया कि कुंभ का भव्य आयोजन किया जाएगा। सभी अखाड़ों ने भी सहमति जताई है। प्राचीन तिथियों के अनुसार ही कुंभ के स्नान पर आयोजित होंगे।

हरिद्वार कुंभ स्नान की तिथियां घोषित, तीन शाही अमृत स्नान पहली बार

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में 10 स्नान की तिथियां घोषित कर दी हैं। जिनमें चार शाही स्नान भी शामिल हैं। जनवरी से अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में पहली बार साधु-संतों के साथ चार शाही स्नान होंगे। साधु संतों ने शाही के स्थान पर अमृत स्नान नाम दिया है। पहली बार हरिद्वार में अर्द्धकुंभ का पूर्ण कुंभ की तर्ज पर आयोजन होगा, जो सदियों पुरानी परंपरा में ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। प्रमुख पर्व स्नान तिथियां इस प्रकार हैं – 

14 जनवरी 2027: मकर संक्रांति 

6 फरवरी 2027: मौनी अमावस्या

11 फरवरी 2027: बसंत पंचमी

20 फरवरी 2027: माघ पूर्णिमा 

6 मार्च 2027: महाशिवरात्रि (पहला अमृत स्नान)

8 मार्च 2027: सोमवती/फाल्गुन अमावस्या (दूसरा अमृत स्नान)

14 अप्रैल 2027: मेष संक्रांति/वैशाखी (तीसरा अमृत स्नान)

20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा

अन्य तिथियां 

7 अप्रैल नव संवत्सर 

15 अप्रैल राम नवमी का स्नान भी शामिल हैं। 

कार्यक्रम में नहीं पहुंचे आह्वान अखाड़े के सचिव

कुंभ मेले को लेकर मेला प्रशासन की ओर से सभी तेरह अखाड़ों के दो दो सचिवों को निमंत्रण भेजा गया था। लेकिन किन्हीं कारणों से आह्वान अखाड़े के सचिव बैठक में नहीं पहुंच पाए। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा है आह्वान अखाड़ा जूना अखाड़े के साथ अमृत स्नान करता है। उनके श्रीमहंत इस समय हरिद्वार से बाहर हैं इसलिए वो कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। प्रोटोकॉल के तहत सिर्फ अखाड़े के सचिव या श्रीमहंत ही कुंभ मेले की बैठक में शामिल होते हैं। 

कार्यक्रम में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका, डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल और अपर मेलाधिकारी दयानन्द सरस्वती, एचआरडीए के सचिव मनीष सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद हैं। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026

कुंभ की तैयारी, रोड़ी बेलवाला में चला बुलडोजर, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

September 23, 2026

29 साल से नहीं मिला 100 कमरों का किराया, 20 करोड़ होने का दावा, कमलदास कुटिया का मामला, सीएम से लगाई गुहार

September 23, 2026

सतपाल महाराज के जन्मदिन जुटी लाखों लोगों की भीड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

September 21, 2026

भगवान श्री श्रीचंद्र के विचार आज भी प्रासंगिक, आदर्शों को आगे बढ़ा रहे संत – करौली शंकर महाराज

September 19, 2026

रवासन नदी पर पुल की मांग को लेकर सातवें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

September 18, 2026

श्यामपुर में शुरू हुआ स्वास्थ्य केंद्र, ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी

September 18, 2026
इन्हें भी पढ़े-

अध्यात्म से ही मानव का ह्रदय परिवर्तित हो सकता है – सतपाल महाराज

आस्था September 21, 2024

हरिद्वार, 20 सितंबर। रानीपुर स्थित दशहरा मैदान बी.एच.ई.एल., सेक्टर 4 में आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज…

सिडकुल में होली खेलने के बाद बाथरूम में नहा रही युवती का बनाया वीडियो, शोर मचाने पर पकड़ा गया युवक

March 16, 2025

वायरल सच:सनी देओल ने नहीं छीना हरिद्वार में कैमरा, पुराना है वीडियो, पड़ताल में सामने आई पूरी सच्चाई

December 3, 2025

कनखल क्षेत्र में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, कमरे से सड़ा गला शव हुआ बरामद

November 27, 2025
अन्य खबरें

हरिद्वार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, बाइक मैकेनिक हत्याकांड में थे शामिल

September 26, 2026

गंगा घाटों पर मूर्ति विसर्जन रोकने को मुस्तैद रही निगम की टीमें, देर रात भी लोगों को विसर्जन से रोका

September 25, 2026

अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने सप्तऋषि क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का जायजा

September 23, 2026

प्रेस क्लब हरिद्वार में सोलर प्लांट शुरू, राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी ने उद्घाटन किया

September 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,269 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,909 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.