हरिद्वार। आज भी ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी हुकूमत की मिसाल देखने को मिली है। जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला दो घंटे तक रहम की भीख मांगती रही लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसकी एक न सुनी। महिला को खंबे से बांधकर न सिर्फ पीटा गया बल्कि उसका सामाजिक शोषण भी किया गया। क्योंकि समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा देने के बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। इस मामले में वो सब दावे फेल हो गए। महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुरुष प्रधान इस देश में उसकी किसी ने नहीं सुनी। लोग गालियां देते रहे और उस पर अपनी भड़ास निकालते रहे। इतनी भीड़ ने किसी ने भी महिला अधिकारों को याद नहीं किया। शनिवार रात करीब दो बजे मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला एक घर में दाखिल हो गई। घर के निवासियों ने उससे बिना कुछ जाने और पूछे उस पर चोर होने का शक जता दिया। इतना ही नहीं आसपास के लोगों ने भी उसकी स्थिति के बारे में नहीं जाना। बस सीधा उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं उसे खंबे से बांध दिया गया। महिला रहम की भीख मांगती रही, इतनी भीड़ में उसका दर्द समझने वाला कोई नहीं मिला। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लोगो से छुड़वाया गया। इसके साथ ही महिला को इंसाफ वायरल वीडियो ने दिलवाया। रविवार को महिला को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ तो, पुलिस हरकत में आई। तुरंत आला अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और मारपीट कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। हालांकि पुलिस ने तत्काल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उम्मीद है कि पुलिस ऐसी शर्मनाक हरकत करने वालों को न सिर्फ गिरफ्तार करेगी बल्कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेगी। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां की लेबर कॉलोनी में कुछ लोगों ने शक के आधार पर एक 50 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को खंभे से पेड़ से न सिर्फ बांधा गया, बल्कि उसकी पिटाई भी की गई। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो अनजाने में किसी के घर में घुस गई थी और गुस्साए लोगों ने घर में घुसने पर भीड़ ने तालिबानी सजा दे डाली। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद तुरंत पुलिस हरकत में आई और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक लोगों ने महिला को बिजली के खंभे से बांधा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बीती रात वो भटकते हुए लेबर कॉलोनी के एक घर में पहुंच गई थी। घर वालों ने उसे चोर समझकर या घुसपैठिया मानकर शोर मचा दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला की स्थिति को समझे बिना उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन पिटाई कर रहे लोगों ने उस पर जरा भी तरस नहीं खाया। इतना ही नहीं महिला की पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और आज रविवार सुबह वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, इंदर सिंह, नागेश, आशु और राकेश रूप में हुई है, जबकि मुकदमे में एक अज्ञात महिला को भी नामजद किया गया हैं एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आते ही मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

