Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»खंभे से बांधकर महिला की पिटाई, आज भी नहीं बदली सोच, दो घंटे तक रहम की भीख मांगती रही महिला
उत्तराखंड

खंभे से बांधकर महिला की पिटाई, आज भी नहीं बदली सोच, दो घंटे तक रहम की भीख मांगती रही महिला

News DeskBy News DeskDecember 22, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। आज भी ग्रामीण क्षेत्र में अंग्रेजी हुकूमत की मिसाल देखने को मिली है। जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त एक महिला दो घंटे तक रहम की भीख मांगती रही लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसकी एक न सुनी। महिला को खंबे से बांधकर न सिर्फ पीटा गया बल्कि उसका सामाजिक शोषण भी किया गया। क्योंकि समाज में महिलाओं को पुरुषों के बराबर दर्जा देने के बड़े बड़े दावे किए जाते हैं। इस मामले में वो सब दावे फेल हो गए। महिला गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुरुष प्रधान इस देश में उसकी किसी ने नहीं सुनी। लोग गालियां देते रहे और उस पर अपनी भड़ास निकालते रहे। इतनी भीड़ ने किसी ने भी महिला अधिकारों को याद नहीं किया। शनिवार रात करीब दो बजे मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला एक घर में दाखिल हो गई। घर के निवासियों ने उससे बिना कुछ जाने और पूछे उस पर चोर होने का शक जता दिया। इतना ही नहीं आसपास के लोगों ने भी उसकी स्थिति के बारे में नहीं जाना। बस सीधा उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं  उसे खंबे से बांध दिया गया। महिला रहम की भीख मांगती रही, इतनी भीड़ में उसका दर्द समझने वाला कोई नहीं मिला। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लोगो से छुड़वाया गया। इसके साथ ही महिला को इंसाफ वायरल वीडियो ने दिलवाया। रविवार को महिला को बंधक बनाकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ तो, पुलिस हरकत में आई। तुरंत आला अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया और मारपीट कर दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। हालांकि पुलिस ने तत्काल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उम्मीद है कि पुलिस ऐसी शर्मनाक हरकत करने वालों को न सिर्फ गिरफ्तार करेगी बल्कि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेगी। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

क्या है पूरा मामला

हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां की लेबर कॉलोनी में कुछ लोगों ने शक के आधार पर एक 50 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को खंभे से पेड़ से न सिर्फ बांधा गया, बल्कि उसकी पिटाई भी की गई। महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि वो अनजाने में किसी के घर में घुस गई थी और गुस्साए लोगों ने घर में घुसने पर भीड़ ने तालिबानी सजा दे डाली। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो के बाद तुरंत पुलिस हरकत में आई और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक लोगों ने महिला को बिजली के खंभे से बांधा और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बीती रात वो भटकते हुए लेबर कॉलोनी के एक घर में पहुंच गई थी। घर वालों ने उसे चोर समझकर या घुसपैठिया मानकर शोर मचा दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने महिला की स्थिति को समझे बिना उसे पकड़ लिया और खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लेकिन पिटाई कर रहे लोगों ने उस पर जरा भी तरस नहीं खाया। इतना ही नहीं महिला की पिटाई का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और आज रविवार सुबह वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने संज्ञान लिया और अधिकारियों को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित कुल 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, इंदर सिंह, नागेश, आशु और राकेश रूप में हुई है, जबकि मुकदमे में एक अज्ञात महिला को भी नामजद किया गया हैं एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आते ही मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026

सीएम धामी ने आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता

June 28, 2026

चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मोबाइल टेस्टिंग लैब मौके पर होगी जांच, सैंपल फेल होने पर दर्ज कराया जाएगा मुकदमा 

April 10, 2026

हरिद्वार में स्टेज पर दुल्हन ने किया शादी से किया इंकार, जयमाला पर बिगड़ी बात, वापस लौटी बारात

February 22, 2026

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर, प्रमेंद्र सिंह डोबाल बने SSP देहरादून, नवनीत सिंह हरिद्वार के नए पुलिस कप्तान

February 13, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

February 2, 2026

27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक, आंदोलन की चेतावनी दी

February 2, 2026

मौसम को देखते हुए आज आज स्कूलों की छुट्टी, उत्तराखंड के दो जिलों में आदेश भी जारी

January 27, 2026

जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक ₹50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, राशन डीलर की शिकायत पर कार्रवाई

January 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का भव्य सम्मेलन, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी रहे मुख्य अतिथि

उत्तराखंड September 11, 2024

हरिद्वार – उत्तराखंड पत्रकार यूनियन द्वारा जिला सम्मेलन एवं देवभूमि रत्न सम्मान समारोह का आयोजन…

शिवालिक नगर में डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा, राजीव शर्मा और सीएम धामी ने जाना महिला का हालचाल

January 17, 2025

लूडो खेलने पर दो दोस्तों में हुआ विवाद, फिर हथौड़े से बार कर उतारा मौत के घाट

July 5, 2025

This Wellness Center Uses Ketamine for Mental Health

January 14, 2021
अन्य खबरें

शिवालिक नगर में एक दर्जन से अधिक पुलिया निर्माण कार्यों का शुभारंभ, विकास कार्यों को मिली नई गति

July 9, 2026

तेज बारिश के बीच नगर निगम हरिद्वार अलर्ट मोड पर, रात से ही जलभराव से निपटने में जुटी टीमें

July 9, 2026

कुंभ मेले से पहले अलख अखाड़ा का विस्तार, 11 नए महामंडलेश्वरों की ताजपोशी, 51 का लक्ष्य

July 9, 2026

हरिद्वार और पौड़ी में अगले 3 घंटे बेहद भारी, रेड अलर्ट जारी, लक्सर-मंगलौर समेत कई इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी

July 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,267 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.