Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»उत्तराखंड»अच्छी खबर: चंडीघाट का नया पुल आठ जुलाई से होगा शुरू, कांवड़ मेले से पहले बड़ी राहत
उत्तराखंड

अच्छी खबर: चंडीघाट का नया पुल आठ जुलाई से होगा शुरू, कांवड़ मेले से पहले बड़ी राहत

सीएम धामी करेंगे शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे हाइवे का उद्घाटन
News DeskBy News DeskJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वारवासियों और श्रद्धालुओं के लिए राहतभरी खबर है। गंगा नदी पर चंडीघाट चौक के पास बने नए पुल को आठ जुलाई से आंशिक रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसी दिन हरिद्वार दौरे पर रहेंगे और उम्मीद है कि नए पुल से वाहन संचालन की शुरुआत भी करेंगे। करीब 1150 मीटर लंबे इस पुल के शुरू होने से चंडीघाट चौक पर लगने वाले भीषण जाम से राहत मिलेगी। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन को बेहतर बनाए रखने में प्रशासन को बड़ी मदद मिलेगी।

रोड सेफ्टी ऑडिट और टेस्टिंग पूर्ण

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) नजीबाबाद द्वारा तैयार किए गए इस नए पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। परियोजना निदेशक वंदिता ने बताया कि पुल का रोड सेफ्टी ऑडिट और सभी जरूरी तकनीकी परीक्षण पूरे कर लिए गए हैं। अब इसे यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम घोषित किया गया है।

पहले चरण में हल्के वाहन, फिर भारी वाहन

आठ जुलाई से पहले चरण में केवल पैदल यात्री, दोपहिया और हल्के वाहनों की आवाजाही को अनुमति दी जाएगी। दूसरे चरण में पुल से भारी वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी। इससे पुराने पुल पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और चंडीघाट चौक पर लगने वाले लंबे जाम से निजात मिलेगी।

कांवड़ यात्रा के दौरान होगी बड़ी सहूलियत

हर साल कांवड़ मेले में करोड़ों शिवभक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। खासतौर पर आखिरी तीन दिनों में डाक कांवड़ वाहनों की भीड़ के चलते हरिद्वार से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच संपर्क बाधित हो जाता है। नए पुल के चालू होने से मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखना आसान होगा और उत्तरी व मध्य हरिद्वार के बीच सुचारू संपर्क बना रहेगा।

गडकरी करेंगे हाइवे का उद्घाटन

चंडीघाट पुल, हरिद्वार से नजीबाबाद तक बन रहे 80 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा है। इस हाइवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हरिद्वार आकर इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। लेकिन सीएम धामी आंशिक रूप से केवल पुल का ही शुभारंभ करेंगे।

इस पुल के चालू होने से न केवल तीर्थयात्रियों को फायदा मिलेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए भी यह बड़ी राहत लेकर आएगा। यातायात जाम से बचाव और आपात स्थितियों में मार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिहाज से यह पुल कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को मजबूत आधार देगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026

भीषण गर्मी में जंगल से बाहर आ रहे वन्यजीव, भेल क्षेत्र में 18 फुट लंबा अजगर निकला, चंडी देवी मार्ग पर हाथियों का झुंड पहुंचा

May 21, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में लालढांग मेडिकल एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी बंद को दिया समर्थन

May 20, 2026

आयुष्मान केंद्र निरस्त होने पर विवाद, संचालक ने विधायक व भाई पर लगाए दबाव के आरोप, बताई राजनीतिक साजिश

May 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

HP Omen Gaming Laptops and PCs Got Huge Price Cuts

Uncategorized January 12, 2021

To understand the new politics stance and other pro nationals of recent times, we should…

भारत ने किया करारा जवाब: पाकिस्तान के कई शहरों में मिसाइल और ड्रोन हमले, आतंकी ठिकाने तबाह

May 9, 2025

Autumn Aloft Hot Air Balloon Festival is Over and Out

January 12, 2020

Murti visarjan: हरिद्वार में दुखद हादसा, विसर्जन में आया गंगा में डूबकर हुआ लापता

September 3, 2025
अन्य खबरें

कर्मचारियों की मांगों को लेकर पेयजल सचिव से मिला संगठन का प्रतिनिधि मंडल, जल्द होगा समाधान

June 6, 2026

यात्रा सीजन में एक्शन मोड में नगर आयुक्त, सफाई की मॉनिटरिंग के लिए रात में घाटों का किया औचक निरीक्षण

June 2, 2026

सीवरेज निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, 15 जून तय की डेडलाइन

May 31, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.