Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»जम्मू-कश्मीर से भागे दो नाबालिग बच्चे पहुंचे हरिद्वार, ठंड में ठिठुर रहे दोनों को ATHU ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया
देश-दुनिया

जम्मू-कश्मीर से भागे दो नाबालिग बच्चे पहुंचे हरिद्वार, ठंड में ठिठुर रहे दोनों को ATHU ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

News DeskBy News DeskJanuary 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

एंकर – पढ़ाई से तंग आकर दो छात्र जम्मू कश्मीर से भागकर हरिद्वार पहुंचे और लावारिश अवस्था में भटक रहे थे। हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने जम्मू-कश्मीर स्थित छात्रावास से भागकर हरिद्वार पहुंचे दोनों नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चों को पाकर परिजनों की आंखें भर आईं और उन्होंने भावुक होकर हरिद्वार पुलिस व एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का आभार जताया।

दरअसल पुलिस मुख्यालय स्तर से बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश एवं पुनर्वास के लिए प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गठित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में बीते 16 जनवरी को हर की पौड़ी क्षेत्र से दो नाबालिग बालकों को अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया गया। पूछताछ में सर्दी से ठिठुर रहे 11 वर्षीय आहिल और 8 वर्षीय हिमांशु ने बताया कि वे जम्मू कश्मीर के निवासी हैं और पढ़ाई से तंग आकर 15 जनवरी की शाम अपने हॉस्टल वेद मंदिर, जम्मू से भाग निकले थे। दोनों बच्चे ट्रेन में बैठकर हरिद्वार पहुंचे थे, जहां ठंड के कारण उनकी हालत खराब हो गई थी। AHTU की टीम ने तत्काल दोनों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। इसके बाद उनका मेडिकल भी कराया गया। बाल कल्याण समिति हरिद्वार में काउंसलिंग के बाद दोनों बच्चों को खुला आश्रय गृह, कनखल में भेजा गया। इसी दौरान पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से बच्चों के परिजनों की तलाश शुरू की। इसके बाद परिजनों से संपर्क हुआ और उन्हें हरिद्वार बुलाया गया। आज शनिवार को परिजन पुलिस कार्यालय रोशनाबाद पहुंचे। एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा एवं सीओ सदर निशा यादव की मौजूदगी में दोनों बच्चों को विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे। बच्चों को गले लगाते हुए उन्होंने नम आंखों से हरिद्वार पुलिस, AHTU टीम और एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का दिल से धन्यवाद किया।

एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने बताया कि AHTU की टीम लगातार अलर्ट रहती है, जो लावारिश घूम रहे बच्चों की जानकारी जुटाती है। हरकी पैड़ी क्षेत्र से बरामद किए गए बच्चों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन बच्चों को लेकर जम्मू कश्मीर रवाना हो गए हैं। आगे भी इसी तरह खोए ये बिछड़े हुए बच्चों की खोजबीन जारी रहेगी। 

AHTU टीम की टीम में प्रभारी इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव, सिपाही राकेश कुमार, बिना गोदियाल, दीपकचंद, महिला सिपाही शशि बाला, और गीता देवी शामिल रहे। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026

नेपाल की बारा जाति की आठ पीढ़ियों से गंगाजल भरने की परम्परा अनवरत जारी

February 11, 2026

नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, किन्नर सोनिया बुआ स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया

February 4, 2026

स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, संन्यासियों को भी भारत रत्न देने की बात कही

January 26, 2026

हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं घुसेगा गैर हिंदू? गैर हिन्दुओं के प्रवेश निषेध के पोस्टर लगे, बायलॉज का दिया गया हवाला

January 16, 2026

मकर संक्रांति स्नान पर्व पर हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, ठंड पर श्रद्धा भारी दिखाई दे रही है

January 14, 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड: दुष्यंत गौतम को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, 24 घंटे में कंटेंट हटाने के आदेश

January 7, 2026

हर की पैड़ी पर गंगा आरती के दौरान गुजरात के श्रद्धालु को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में तोड़ा दम

January 3, 2026

ऐतिहासिक पल: फ्रैंकफर्ट की संसद में व्याख्यान देने वाले पहले भारतीय बने तन्मय वशिष्ठ 

December 21, 2025
इन्हें भी पढ़े-

कांवड़ियों की गुंडागर्दी पर पुलिस की सख्ती: हाइवे जाम कर किया पथराव, दो गिरफ्तार

अपराध July 14, 2025

हरिद्वार, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी करने वाले कांवड़ियों पर पुलिस ने…

नशामुक्त शहर नशामुक्त गांव अभियान के तहत लालढांग चौकी में बैठक, ग्रामीणों को किया जागरूक

March 2, 2025

खंभे से बांधकर महिला की पिटाई, आज भी नहीं बदली सोच, दो घंटे तक रहम की भीख मांगती रही महिला

December 22, 2025

अंबेडकर जयंती पर सीएम धामी का नारा, बाबा तेरा मिशन अधूरा– मोदी, धामी कर रहे पूरा

April 15, 2025
अन्य खबरें

जुड़वा बच्चों की नाभि की नाल से बनाई डायमंड ज्वेलरी, बीसी जेवेल्स लॉन्ज को दिल्ली में मिला सम्मान, मंत्री मदन कौशिक ने दी बधाई 

May 11, 2026

कोर्ट ने हरेराम आश्रम पर लगाए आरोप किए खारिज, महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने दी मानहानि की चेतावनी

May 9, 2026

करोड़ों रुपए के नामी टाउनशिप प्रोजेक्ट के साझेदारों में विवाद, गाजियाबाद और दिल्ली के कारोबारियों ने दर्ज कराया मुकदमा 

May 9, 2026

महिला अस्पताल की एमसीएच विंग में गूंजी पहली किलकारी, आधुनिक तकनीक से कराई गई डिलीवरी

May 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,265 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,888 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.