Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

हरिद्वार DFO पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला

July 2, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»देश-दुनिया»जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर
देश-दुनिया

जंगल में टाइगर का शिकार, वन गुज्जरों ने मरी हुई भैंस पर छिड़का जहर, फिर काटे डाले टाइगर के पैर

News DeskBy News DeskMay 19, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। हरिद्वार वन विभाग की श्यामपुर रेंज के जंगल में में एक बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक नर बाघ की उम्र करीब दो वर्ष बताई जा रही है। बाघ के चारों पैर कटे होने की सूचना ने वन विभाग को भी सकते में डाल दिया। मामला संदिग्ध बाघ शिकार से जोड़कर देखा जा रहा है। एक वन गुज्जर पर बाघ का शिकार करने का आरोप है। हरिद्वार वन विभाग की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

हरिद्वार वन विभाग के अनुसार, बीते रविवार शाम करीब 6:30 बजे श्यामपुर रेंज अंतर्गत सजनपुर बीट, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या 09 में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। सर्चिंग के दौरान जंगल में बाघ का शव बरामद हुआ। बाघ के चारों पैर कटे मिले, हालांकि उसकी खाल और दांत सुरक्षित पाए गए। मौके से एक मृत भैंस का शव भी बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बाघ को जहरीला पदार्थ देकर मारा गया और बाद में उसके पैर काट दिए गए। वन विभाग को वन गुज्जरों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मुखबिर से मिली। सूचना मिलने के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जांच में यह भी संभावना जताई जा रही है कि आरोपी रात के अंधेरे में बाघ की खाल उतारने और दांत निकालने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले वन विभाग ने कार्रवाई कर दी। कार्रवाई के दौरान हरिद्वार वन विभाग की टीम ने आलम उर्फ फम्मी पुत्र शमशेर निवासी गुज्जर डेरा, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या 09 को गिरफ्तार किया है। वहीं, दूसरा आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां पुत्र मायी निवासी गुज्जर डेरा, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या 03 मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

जानिए कैसे किया था बाघ का शिकार

वन विभाग के वन गुज्जरों ने एक मृत भैंस को जंगल में डाल दिया। उसके बाद उसके ऊपर जहरीला पदार्थ छिड़क दिया। जैसे ही बाघ ने भैंस के मांस को खाया तभी उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने बाघ के चारों पैर काट दिए और फिर उसे मार्केट में बेचने की तैयारी कर रहे थे। आरोपी जंगल में ही बाघ के क्षत विक्षत शव को छोड़कर घर आ गए। अगले दिन रात को उन्हें शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई लेकिन उससे पहले किसी ने मुखबिरी कर दी। वन विभाग की टीम ने जंगल से शव को बरामद कर लिया। हालांकि मौके से बाघ के चारों पैर बरामद कर लिए गए। साथ ही उसके दांत और खाल भी सुरक्षित पाई गई। लेकिन लंबे समय बाद बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दे कि अभी तक पूर्व में गुलदार या बाघ का शिकार करने में बाहरी और नामी वन्यजीव तस्करों के नाम सामने आते रहे हैं लेकिन पहली बार स्थानीय वन गुज्जरों द्वारा बाघ के शिकार करने की घटना के बाद वन विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। 

डीएफओ हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि बाघ के शव को कब्जे में लेकर एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला बेहद गंभीर प्रतीत हो रहा है और इसमें वन्यजीव अपराध की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हरिद्वार वन विभाग वन्यजीव अपराधों को लेकर पूरी तरह सतर्क है। वन्यजीवों के शिकार या तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे क्षेत्र में बड़ा सर्च अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद श्यामपुर रेंज और आसपास के वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीमें लगातार तलाशी अभियान में जुटी हैं। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, होगी कड़ी कार्रवाई

June 13, 2026

अचानक हरिद्वार पहुंचे पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू, माया देवी मंदिर में की पूजा अर्चना, लोगों के संग खिंचवाई फोटो

May 28, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

AI समिट 26 से पहले डेनिश रेजिडेंसी में युवा नेताओं का रणनीतिक संवाद, रोहन सैगल ने किया प्रतिभाग

February 21, 2026

नेपाल की बारा जाति की आठ पीढ़ियों से गंगाजल भरने की परम्परा अनवरत जारी

February 11, 2026

नगर निगम की ऐतिहासिक पहल, किन्नर सोनिया बुआ स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर बनाया

February 4, 2026

स्वामी रामदेव ने फहराया तिरंगा, संन्यासियों को भी भारत रत्न देने की बात कही

January 26, 2026

जम्मू-कश्मीर से भागे दो नाबालिग बच्चे पहुंचे हरिद्वार, ठंड में ठिठुर रहे दोनों को ATHU ने सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाया

January 17, 2026

हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं घुसेगा गैर हिंदू? गैर हिन्दुओं के प्रवेश निषेध के पोस्टर लगे, बायलॉज का दिया गया हवाला

January 16, 2026
इन्हें भी पढ़े-

लालढांग उपचुनाव, प्रधान पद की प्रत्याशी गीता ने काली माता बस्ती और नेपाली बस्ती में किया चुनाव प्रचार

हरिद्वार May 25, 2025

अनिल शर्मा, लालढांग हरिद्वार। हरिद्वार की लालढांग ग्राम पंचायत पर हो रहे उपचुनाव के लिए…

बाबरी मस्जिद पर बयान देकर घिरे टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर, बाबा रामदेव ने कहा बाबर था आक्रांता

November 23, 2025

दुर्घटना में गढ़ी संघीपुर गांव के दो युवकों की मौत, एसएसपी ने भिजवाया अस्पताल

September 24, 2024

हरिद्वार में रिश्वत लेते हुए दरोगा का वीडियो वायरल, 4000 मांगने का आरोप

December 13, 2024
अन्य खबरें

कांवड़ मेले से पहले हाईवे का निरीक्षण, एसपी सिटी बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा में नहीं रहेगी कोई कमी

July 2, 2026

कुंभ-2027: नॉर्थ ऑफ हर की पैड़ी में विकास कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, 40 से अधिक अतिक्रमण हटाए

July 2, 2026

हरिद्वार DFO पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप, जन अधिकार पार्टी जनशक्ति ने फूंका पुतला

July 2, 2026

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, रुड़की में बोले मुख्यमंत्री धामी

June 28, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.