हरिद्वार, 13 मार्च। स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, हरिद्वार में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘उमंग’ का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी और प्रधानाचार्य अशोक गौतम ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर पंकज चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप और रोप स्किपिंग जैसे खेल शामिल रहे, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 100 मीटर दौड़ में खुशी और आलोक ने पहला स्थान प्राप्त किया। रोप स्किपिंग में हर्षिता और हितेश विजयी रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में हर्षिता और रोहित ने बाजी मारी, जबकि लॉन्ग जंप में भानू ने जीत दर्ज की। रस्साकशी में करण, पीयूष, लक्ष्य और रोहित की टीम विजेता रही, जबकि गर्ल्स टीम में हर्षिता, टीया और जिवांशी ने पहला स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हितेश सूदन की टीम ने जीत दर्ज की।

कार्यक्रम के अंत में विजयी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य अशोक गौतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दीकी सहित दिव्यराजपूत, विकास अग्रवाल, अनुराग गुप्ता, त्रिशु अवस्थी, वैशाली, दिलखुश, सुधांशु जगता, वर्षा रानी, आशीष कुमार, उमेश कुमार, देवेंद्र सिंह रावत, धरणीधर वाग्ले और ज्योति राजपूत ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

