Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»अपराध»रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार
अपराध

रुड़की में कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या से सनसनी, हमलावर फरार

News DeskBy News DeskAugust 22, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बाइक सवार दो हमलावरों ने रास्ते में रोककर फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश में आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग के साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

ढंडेरा गांव निवासी अमन पुत्र सुभाष शराब की कैंटीन का संचालन करते थे। बताया गया कि शुक्रवार रात करीब कैंटीन बंद करने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अमन सड़क पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल अमन को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुरानी रंजिश की आशंका
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पुलिस हमलावरों के आने और वारदात के बाद फरार होने वाले रास्तों की भी जानकारी जुटा रही है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। बदमाशों की तलाश में देर रात तक आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही गई है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में शामिल बदमाश की पुलिस से मुठभेड़

August 23, 2026

अमेरिकन आश्रम की जमीन बेचने का आरोप, DM – SSP से उच्चस्तरीय जांच की मांग

August 18, 2026

हत्या के बाद बाइक में बांधकर गंगा में फेंका था, अंकित का शव बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

August 11, 2026

कांवड़ से पहले मिलावटखोर सक्रिय, डेयरी पर छापेमारी, मिलावटी पनीर गड्ढा खोदकर दबाया

July 27, 2026

रोड धर्मशाला समिति के सदस्य से मारपीट, नकदी छिनने और पिस्टल निकालने के प्रयास का आरोप

July 26, 2026

हरिद्वार नजीबाबाद हाईवे पर पर कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, पत्नी और दो वर्षीय बेटी घायल

July 22, 2026

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या, जंगल में गड्ढे से बरामद हुए शव, पुलिस ने निकाले बाहर

July 21, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सुशासन कैंप में 250 नक्शों को मिली स्वीकृति, सरकार की अवधारणा को धरातल पर उतार रहा HRDA

हरिद्वार May 6, 2025

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुशासन की अवधारणा को अमल में लाते हुए हरिद्वार-रुड़की…

हरिद्वार के बाद मगध साइबर गैंग का ऋषिकेश नेटवर्क भी ध्वस्त, 01 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी जा चुके हैं जेल 

September 4, 2026

T-Mobile Commits to Android 13 Updates on These Phones

January 13, 2021

धूमधाम से मनाया गया महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश का जन्मदिवस

September 24, 2024
अन्य खबरें

लक्सर में 02 बाइक चोर गिरफ्तार, जिशान और अहसान के कब्जे से 05 बाइक बरामद, कई बार जा चुके हैं जेल

September 13, 2026

देहरादून में मुठभेड़, लक्सर का अंकित चौहान गिरफ्तार, सुपारी लेकर बैंककर्मी की हत्या के प्रयास का आरोप

September 12, 2026

साहित्य और संस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, डीपीएस स्कूल के स्वर्ण अक्षर-2026 का समापन

September 11, 2026

नदी में खड़े होकर कांग्रेस विधायक का धरना, अनदेखी का आरोप, आमरण अनशन की चेतावनी

September 9, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,202 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.