Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»हरिद्वार»देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल
हरिद्वार

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड की ओर से गोल्डन ट्री वेंकट हॉल में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति, संस्कृति और बच्चों की प्रतिभा का खूबसूरत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अमिता चड्ढा ने किया।

कार्यक्रम में देहरादून से हिमाचल टाइम्स अखबार की इंद्राणी पांधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वरिष्ठ पत्रकार मेहताब आलम और अर्जुन धनगर विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। गायत्री म्यूजिक टीम की उमा तनेजा के निर्देशन में छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई, जिसने स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और भावपूर्ण बना दिया। इसके बाद अतिथियों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने के साथ ही नई पीढ़ी को देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देने का अवसर देता है। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, बच्चों और अभिभावकों का आभार जताया।

मुख्य अतिथि इंद्राणी पांधी और विशिष्ट अतिथि अर्जुन धनगर व मेहताब आलम ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के साथ उनमें देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत करते हैं।

समापन अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हरिद्वार इकाई उत्तराखंड के सदस्य हितेश चौहान, शाहिद अहमद और हितेश कथूरिया मौजूद रहे। गायत्री म्यूजिक टीम से उमा तनेजा सहित टीम के अन्य संगीत छात्र कार्यक्रम में शामिल रहे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच कांवड़ियों की सेवा में डटा नगर निगम, तत्काल कराई जल निकासी

August 10, 2026

श्री अखंड परशुराम अखाड़ा अब रविंद्रपुरी महाराज के निर्देशन में करेगा काम, कांवड़ में लिया आशीर्वाद

August 9, 2026

कांवड़ मेले में भंडारा लगाकर कर्णवाल परिवार ने की शिवभक्तों की सेवा, पुण्यफल प्राप्त किया

August 9, 2026

नगर निगम के सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र, खूब सेल्फी ले रहे शिवभक्त

August 8, 2026

हरिद्वार ग्रामीण में सक्रिय हुए शिवा चौहान, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पहली पसंद बने 

August 6, 2026

यति रामस्वरूपानंद गिरी को चौकी से साथ ले गए यति नरसिंहानंद, मंदिर विवाद में लगाए गंभीर आरोप

August 5, 2026

बारिश को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश, कांवड़ियों से की अपील

July 28, 2026

कांवड़ मेले को लेकर श्यामपुर में पुलिस-एसएसबी का संयुक्त एरिया डोमिनेशन, सुरक्षा व्यवस्था परखी

July 26, 2026
इन्हें भी पढ़े-

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुरू की शीतकालीन चारधाम यात्रा

आस्था December 16, 2024

हरिद्वार। शंकराचार्य ने शुरू की शीतकालीन चारधाम यात्रा, बांग्लादेश के हालात पर दिया बयान बद्रीनाथ,…

श्री गंगा सभी को अब तक का ऐतिहासिक दान, अनंत अंबानी ने दिए 5 करोड़ रुपये

June 12, 2025

फायरिंग प्रकरण में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल का बयान, होगी सख्त कार्रवाई, क्या बोले उमेश कुमार, सुनिए

January 26, 2025

लक्सर से बसपा ने शिवम कश्यप को बनाया प्रत्याशी, एक दिन पहले भाजपा छोड़ ज्वाइन की थी बसपा

December 29, 2024
अन्य खबरें

देशभक्ति गीतों और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से गूंजा गोल्डन ट्री वेंकट हॉल

August 17, 2026

गैंडीखाता के राजकीय इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 15, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा शिवालिक नगर, चेयरमैन राजीव शर्मा ने बढ़ाई शहर की खूबसूरती

August 14, 2026

शिवा चौहान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा, युवा बोले – समस्याएं सुनने के साथ समाधान भी करा रहे भैया

August 14, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,898 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,197 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.