Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»वायरल»दुनिया का सबसे लंबा किशोर पहुंचा पतंजलि योगपीठ, 8 फुट 2 इंच हाइट देखकर स्वामी रामदेव भी हुए आश्चर्यकचकित 
वायरल

दुनिया का सबसे लंबा किशोर पहुंचा पतंजलि योगपीठ, 8 फुट 2 इंच हाइट देखकर स्वामी रामदेव भी हुए आश्चर्यकचकित 

News DeskBy News DeskApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। दुनिया के सबसे लंबे किशोरों में गिने जा रहे सहारनपुर निवासी 8 फीट 2 इंच लंबे करण राठी ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ पहुंचकर योग गुरु स्वामी रामदेव से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो सामने आने के बाद करण की असाधारण लंबाई एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। वीडियो में स्वामी रामदेव खुद करण की लंबाई देखकर हैरान नजर आते हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर योग के माध्यम से सुधार की बात करते दिखाई देते हैं। हालांकि स्वामी रामदेव भी उन्हें किशोर आयु में विश्व का सबसे लंबा व्यक्तित्व बता रहे हैं। 

करण राठी के पिता संजय राठी पेशे से डॉक्टर हैं। करण मूलरूप से हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रह रहे हैं। करण ने योगगुरु स्वामी रामदेव को बताया कि वो 12वीं कक्षा के छात्र हैं और इसके बाद उन्हें डॉक्टर की पढ़ाई करनी है। 

करण अपनी असामान्य हाइट के चलते पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि उनकी लंबाई 8 फीट 2 इंच है, जो उन्हें दुनिया के सबसे लंबे किशोरों में शामिल करती है। खास बात यह है कि करण के माता पिता की लंबाई भी सामान्य से काफी अधिक है और दोनों की हाइट 7 फीट से ज्यादा बताई जाती है, जिससे उनके परिवार में लंबाई का यह गुण आनुवंशिक माना जा रहा है। हालांकि, अत्यधिक लंबाई के साथ करण को कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं परेशानियों के समाधान के लिए करण की माता श्वेता राठी पतंजलि योगपीठ पहुंची हैं और वहां पर अपना इलाज करवा रही है। 

करण भी माता के साथ पतंजलि योगपीठ में रह रहे हैं। पतंजलि योगपीठ में योग गुरु स्वामी रामदेव से मार्गदर्शन लिया। स्वामी रामदेव ने करण को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम और संतुलित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी है, ताकि उन्हें शारीरिक समस्याओं का सामना न करना पड़े। 

मुलाकात के दौरान जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जहां भी जाते हैं, लोग उन्हें देखकर चकित रह जाते हैं। उनकी लंबाई के कारण वे आम भीड़ से अलग नजर आते हैं और हर किसी की जिज्ञासा का केंद्र बन जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग करण की लंबाई के साथ साथ उनके आत्मविश्वास की भी सराहना कर रहे हैं। करण ने स्वामी रामदेव को बताया कि वो बास्केटवाल खेलते हैं लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता की तरह डॉक्टर हो बनना चाहते हैं। वो रोजाना करीब ढाई लीटर दूध पीते हैं। योगगुरु स्वामी रामदेव भी उनकी हाइट को देखकर अचंभित हो गए और उन्होंने उसे तीन लीटर दूध पीने की अनुमति दी। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

15 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा गुलदार, ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित निकाला बाहर

March 12, 2026

लालढांग क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत, आबादी में घुसा भालू, वायरल हुआ वीडियो

March 9, 2026

हरिद्वार में भालू की दस्तक, लालढांग क्षेत्र में भालू दिखाई देने से दहशत में आए लोग

February 2, 2026

तलाक के सवाल पर मीडियाकर्मियों पर भड़कीं अपर्णा यादव, वायरल हुआ वीडियो

January 23, 2026

लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, बीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस

January 13, 2026

वायरल:लक्सर में प्रशासन की किरकिरी, RTI के जवाब में थमाई गई गोलगप्पों और टिक्की चाट की रेट लिस्ट

January 13, 2026

हरिद्वार में देर रात आग ने मचाया तांडव, सात दुकानें जलकर खाक, वीडियो वायरल

January 5, 2026

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, भाजपा नेता की कार पेड़ से टकराई, मौके पर ही मौत

January 2, 2026

फ्लाईओवर पर फटा तैयार, फ्लाईओवर की दीवार से टकराया ट्रक, नीचे गिरने से बचा

December 31, 2025
इन्हें भी पढ़े-

निवर्तमान सभासद अशोक कुमार के प्रयास से सड़क निर्माण का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा कार्य

Uncategorized October 7, 2024

लक्सर, 07 अक्टूबर। लक्सर के वार्ड नंबर 6 में पिछले कई दिनों से खस्ताहाल पड़ी…

बकरीद पर सुरक्षा को लेकर श्यामपुर पुलिस की पुख्ता तैयारी, खुले में कुर्बानी पर रोक, अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

June 2, 2025

रसूलपुर मीठीबेरी में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

February 12, 2025

मनोज सैनी ने पहली बार दिवाली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर रच दिया इतिहास

October 28, 2024
अन्य खबरें

श्यामपुर पुलिस ने मकड़ा गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार किया, अन्य की तलाश में दबिश जारी

May 28, 2026

मकड़ा गैंग ने मचाया हुड़दंग, लाठी डंडों से लैस होकर फैलाई दहशत, रील से चिन्हित कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 24, 2026

रात को होटल में ठहरे पति पत्नी, जुड़वां बच्चों में एक की मौत, शाम को रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ पिता का शव 

May 23, 2026

गंगा दशहरे से पहले एक्शन में नगर आयुक्त नंदन कुमार, हरकी पैड़ी क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कड़ी चेतावनी दी

May 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,266 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,889 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,189 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.