Close Menu
breakinghub007.com
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
What's Hot

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
breakinghub007.combreakinghub007.com
Subscribe
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार
  • अपराध
  • राजनीती
  • वायरल
  • आस्था
breakinghub007.com
Home»वायरल»नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 
वायरल

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

News DeskBy News DeskSeptember 7, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Pinterest LinkedIn WhatsApp

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में सोमवार शाम को बारिश के दौरान नाले में आए तेज बहाव की चपेट में आने से दो बच्चियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने एक सात वर्षीय बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि छह वर्षीय बच्ची पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक नाले और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रहा।

पुलिस के मुताबिक, छह वर्षीय विधिका पुत्री गौतम कुमार मूल रूप से ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपड़ावली, थाना कोतवाली देहात, बिजनौर की रहने वाली है। वर्तमान में उसका परिवार सिडकुल के रावली महदूद क्षेत्र में कृपाल स्कूल के पास रह रहा है। विधिका के पिता सिडकुल क्षेत्र में मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम को क्षेत्र में बारिश हो रही थी। इसी दौरान विधिका अपनी सात वर्षीय सहेली हिमानी के साथ खेल रही थी। बताया गया कि खेलते समय दोनों बच्चियां अचानक नाले में जा गिरी और तेज बहाव में बहने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनकर दोनों को बचाने का प्रयास किया। लोगों ने हिमानी को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन विधिका पानी के तेज बहाव में बह गई। बच्ची के बहने की सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी थाना सिडकुल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की। इसके बाद एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने नाले में उतरकर बच्ची की तलाश की। रात को ही टीम ने नाले के अंदर और आसपास के संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। जेसीबी मशीन से नाले की सफाई की गई। बारिश के कारण तेज बहाव के कारण रेस्क्यू अभियान में भी दिक्कतें आईं। इसके बावजूद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम देर रात तक बच्ची की तलाश में जुटी रही। वहीं हादसे के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

थाना सिडकुल अध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि नाले के पानी में बच्ची के बहने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। लापता बच्ची की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बच्ची को तलाशने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email WhatsApp
News Desk
  • Website

सम्खबंधित खबरें

हरिद्वार में गैस पाइपलाइन टूटी, गैस लीक से मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला

June 26, 2026

नया हाईवे प्रस्तावित, लक्सर के 12 गांवों में जमीन खरीद फरोख्त पर लगी रोक, जानिए पूरा मामला

May 30, 2026

दुनिया का सबसे लंबा किशोर पहुंचा पतंजलि योगपीठ, 8 फुट 2 इंच हाइट देखकर स्वामी रामदेव भी हुए आश्चर्यकचकित 

April 12, 2026

15 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरा गुलदार, ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित निकाला बाहर

March 12, 2026

लालढांग क्षेत्र में भालू दिखने से दहशत, आबादी में घुसा भालू, वायरल हुआ वीडियो

March 9, 2026

हरिद्वार में भालू की दस्तक, लालढांग क्षेत्र में भालू दिखाई देने से दहशत में आए लोग

February 2, 2026

तलाक के सवाल पर मीडियाकर्मियों पर भड़कीं अपर्णा यादव, वायरल हुआ वीडियो

January 23, 2026

लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, बीस मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक पुलिस ने दिखाया साहस

January 13, 2026

वायरल:लक्सर में प्रशासन की किरकिरी, RTI के जवाब में थमाई गई गोलगप्पों और टिक्की चाट की रेट लिस्ट

January 13, 2026
इन्हें भी पढ़े-

सिडकुल क्षेत्र में दिनदहाड़े रेता युवती का गला, नवोदय नगर में हत्या से सनसनी

अपराध July 7, 2025

हरिद्वार, 7 जुलाई। सिडकुल थाना क्षेत्र सोमवार को उस समय सनसनी मच गई, जब एक…

जितिया के व्रत से होती है संतान की लंबी आयु – ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा

September 21, 2024

अचानक रात में सरकारी अस्पतालों में पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित, डॉक्टरों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप, दिए सख्त निर्देश

February 25, 2026

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कई अधिकारियों की कुर्सी बदली

September 6, 2025
अन्य खबरें

खड़गे शुद्धिकरण मामले में भाजपा का धरना, हरिद्वार में एक मंच पर दिखे धुर विरोधी नेता

September 7, 2026

नाले के तेज बहाव में बह गई छह साल की मासूम, दूसरी को लोगों ने बचाया, सर्च अभियान जारी 

September 7, 2026

जल संरक्षण के लिए 63 रिचार्ज शाफ्ट और छह तालाबों को मंजूरी, 449.51 लाख रुपये खर्च होंगे

September 6, 2026

कुंभ के लिए बन रहे चार पुलों का निरीक्षण, सीडीओ ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

September 6, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Our Videos
https://breakinghub007.com/wp-content/uploads/2024/10/VID-20241011-WA0002.mp4
Most Popular

हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर RPF के सिपाही ने रेलवे ट्रैक पर सर रखकर की आत्महत्या

March 20, 202520,268 Views

खानपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से सनसनी, खेत से बरामद हुआ शव, दो गिरफ्तार

December 13, 202412,908 Views

बीएचईएल से रिटायर जीएम ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, बरामद हुआ सुसाइड नोट

February 4, 20258,201 Views
About Us
About Us

उत्तराखंड न्यूज़ पर केंद्रित हिंदी वेबसाइट राज्य की ताज़ा खबरें, स्थानीय घटनाएं, राजनीति, पर्यटन, संस्कृति और विकास से जुड़ी जानकारी प्रदान करती है। पाठकों को सटीक, तेज़ और विश्वसनीय समाचारों का एकमात्र स्रोत उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy and Terms
© 2026.. All Rights Reserved. Designed by Digital Dyno.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.