Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: News Desk
गीता जोशी, लालढांग। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर लालढांग में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से भरी इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रांत मंत्री अनिल भारद्वाज ने लालढांग स्थित शिशु मंदिर से किया। यात्रा बाजार मार्ग से होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। गांधी चौक पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक…
युवाओं को साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाएंगे – अर्श नैय्यर। हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अर्श नैय्यर का उत्तरी हरिद्वार में युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अर्श नैय्यर को फूलमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री दीपांशु शर्मा ने कहा कि अर्श नैय्यर एक ऊर्जावान और कर्मठ युवा कार्यकर्ता हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और अर्श नैय्यर जैसे युवाओं के आगे आने…
उत्तराखंड – देहरादून से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। उत्तराखंड में नए मंत्रिमंडल के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक और रुड़की से विधायक प्रदीप बत्रा का नाम मंत्री पद के लिए लगभग तय माना जा रहा है। मदन कौशिक ने मंत्री पद की शपथ भी ले ली है। पोर्टफोलियो मिलना बाकी है। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व संगठन और सरकार के बीच बेहतर संतुलन बनाने के लिए अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दे रहा है। इसी रणनीति के तहत लंबे समय से संगठन और शासन में…
विलुप्त परंपराओं और प्रथाओं को करेंगे पुनर्जीवित – डॉ श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज मनसा देवी मंदिर में फिर से प्राचीन वाघ यंत्रों से शुरू होगी पूजा अर्चना हरिद्वार, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मनसा देवी मंदिर से एक अभिनव पहल की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य पौराणिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने के साथ ही मंदिरों में सभी जातियों की सहभागिता को बढ़ावा देना है। गुरुवार को मनसा देवी मंदिर पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि प्राचीन समय में मंदिरों में पूजा-अर्चना…
हरिद्वार, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर मनसा देवी मंदिर से एक अभिनव पहल की शुरुआत होने जा रही है, जिसका उद्देश्य पौराणिक परंपराओं को पुनर्जीवित करने के साथ ही मंदिरों में सभी जातियों की सहभागिता को बढ़ावा देना है। गुरुवार को मनसा देवी मंदिर पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ रविंद्रपुरी महाराज ने मीडिया से वार्ता कर बताया कि प्राचीन समय में मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान नगाड़ा, ढोला ढोली, दमाऊ, शहनाई और तुरही जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का उपयोग होता था। इन वाद्य यंत्रों की ध्वनि से ही मंदिरों में…
हरिद्वार, संवाददाता। रोशनाबाद स्थित जिला कारागार में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कथा आरंभ से पहले कारागार परिसर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य सहित जेल में बंद बंदियों ने भाग लिया। कलश यात्रा के पश्चात व्यास पूजन किया गया। गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुई यह कथा सात दिनों तक चलेगी, जिसमें बंदी नियमित रूप से कथा का श्रवण करेंगे। कथा का वाचन कथाव्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जा रहा है, जो अपने प्रवचनों के माध्यम से धर्म, आस्था का…
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में 14 स्टोन क्रेशर सीज, करीब 10 करोड़ से अधिक अर्थदंड की तैयारी
हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रेशरों को सीज कर दिया। इन इकाइयों पर प्रथम दृष्टया करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, तहसील लक्सर और हरिद्वार क्षेत्र में स्टोन क्रेशरों द्वारा अवैध खनन और भंडारण की लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते…
हरिद्वार, संवाददाता। नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित सैन समाज धर्मशाला में अखिल भारतीय सैन समाज धर्मशाला ट्रस्ट समिति के त्रिवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी केके सतलेवाल के नेतृत्व में सहायक चुनाव अधिकारी प्रेमपाल और धर्मपाल सिंह की देखरेख में संपन्न कराई गई। सुरक्षा की दृष्टि से धर्मशाला के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और पुलिस की निगरानी में पूरे दिन मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा। चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। देश के सात राज्यों से सैन समाज से जुड़े सैकड़ों मतदाता मतदान में…
हरिद्वार। हरिद्वार जिले में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। जन्म के समय जो अस्पताल अस्तित्व में ही नहीं था, वहां जन्म दिखाकर प्रमाण पत्र बनवाने का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। हरिद्वार के डीएम मयूर दीक्षित ने पहले ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में किसी भी प्रकार से फर्जी प्रमाण पत्र जारी न होने पाए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल…
गीता जोशी।लालढांग, संवाददाता।लालढांग क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार रात बारह घंटे के भीतर तीन बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद हराम हो गई। कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही और ग्रामीणों को गर्मी व मच्छरों के बीच रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात करीब आठ बजे बिजली चली गई, जो साढ़े दस बजे बहाल हुई। इसके बाद रात करीब बारह बजे फिर बिजली गुल हो गई और करीब 12:50 बजे आपूर्ति बहाल हुई। तड़के करीब सवा छह बजे एक बार…
