Author: News Desk

पैर में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरारदेहरादून। बैंककर्मी की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी लेने वाला लक्सर निवासी बदमाश देहरादून पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पटेलनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।…

Read More

हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव ‘स्वर्ण अक्षर-2026 स्वर्णिम प्रवाह’ का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। साहित्य, संस्कृति, कला, संगीत और सृजनात्मकता से सजे समारोह में विद्यालय की पांच दशकों की यात्रा और उपलब्धियों को प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। समारोह में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन मुख्य अतिथि रहे। बीएचईएल के निदेशक (वित्त) एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और बीएचईएल के कार्यकारी निदेशक रंजन कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की…

Read More

गीता जोशी हरिद्वार। हरिद्वार के लालढांग में रवासन नदी पर पुल बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। बीते दिनों रवासन नदी पार करते समय बह जाने से स्कूल से लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई थी। उससे पहले एक ग्रामीण तेज बहाव में बहकर लापता हो गया, जिसकी अभी तक तलाश नहीं जो सकी है। बुधवार को समर्थकों साथ रवासन नदी पहुंच कर हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने प्रदर्शन किया और 10 दिनों के अंदर पुल का निर्माण शुरू करने की मांग की। इसके साथ ही पुल का निर्माण मृतक छात्र आर्यन भट्ट…

Read More

हरिद्वार। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े शुद्धिकरण मामले को लेकर भाजपा ने सोमवार को हरिद्वार के देवपुरा चौक पर सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर दलित विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की गई और मामले को लेकर कड़ा विरोध जताया। धरने में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, मंत्री खजान दास समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। धरने की सबसे खास तस्वीर लंबे समय बाद भाजपा के कई ऐसे नेताओं के एक मंच पर नजर आने की रही, जिन्हें पार्टी…

Read More

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में सोमवार शाम को बारिश के दौरान नाले में आए तेज बहाव की चपेट में आने से दो बच्चियां बह गईं। स्थानीय लोगों ने एक सात वर्षीय बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि छह वर्षीय बच्ची पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक नाले और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी रहा। पुलिस के मुताबिक, छह वर्षीय विधिका पुत्री गौतम…

Read More

हरिद्वार। जिले में जल संरक्षण के कामों को अब और तेजी मिलेगी। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई स्प्रिंग एंड रिवर रेजुवेनेशन अथॉरिटी (सारा) की जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में जल संरक्षण से जुड़ी करोड़ों रुपये की कार्ययोजनाओं को मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने की। बैठक में इसी वित्तीय वर्ष के लिए जिले के पांच विकासखंडों की ओर से जल संरक्षण के कामों की कार्ययोजना रखी गई। भगवानपुर विकासखंड ने 181.65 लाख, बहादराबाद ने 95.08 लाख, लक्सर ने 36.98 लाख, रुड़की ने 70.65 लाख और नारसन ने 65.15…

Read More

हरिद्वार। सीडीओ ललित नारायण मिश्र ने कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। शनिवार को कुंभ मेलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर सीडीओ के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों पर निर्माणाधीन चार पुलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्माण की प्रगति के साथ गुणवत्ता भी परखी। धनौरी सिडकुल लिंक मार्ग पर बन रहे पुल की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टीम सबसे पहले खड़खड़ी श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर…

Read More

हरिद्वार। कुंभ 2027 की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने विकास कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। कुंभ में गंगा स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। शनिवार को नगर आयुक्त नंदन कुमार ने UIIDB योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वेंडिंग जोन, शौचालय और ड्रेनेज सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गंगा की निर्मलता और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए ड्रेनेज व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया। नगर आयुक्त ने परियोजना प्रबंधक आशीष भट्ट को वेंडिंग जोन को व्यवस्थित तरीके से विकसित करने…

Read More

गीता जोशी हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने मगध साइबर गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सागर पांडे है, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का निवासी है। गैंग में शामिल इसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। लेकिन गैंग का मुख्य सदस्य सागर पांडे पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि सागर उत्तराखंड के ऋषिकेश में साइबर ठगी करता था। गैंग को फर्जी बैंक खाते यानी म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराता था और फिर भारी कमीशन लेता था। साथियों की…

Read More

हरिद्वार। समाजसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाकर गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष और समाजसेवी कमल खड़का के नेतृत्व में संस्था गौ सेवा, जरूरतमंदों, नेत्रहीनों और साधु संतों की सहायता के लिए विभिन्न अभियान चला रही है। ट्रस्ट की स्थापना वर्ष 2022 में गुरु बाबा नंदलाल शर्मा की प्रेरणा से की गई थी, जो ट्रस्ट के संरक्षक भी हैं। कमल खड़का बताते हैं कि ट्रस्ट बनने से पहले भी वह लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। कोरोना काल के दौरान जरूरतमंदों की मदद और लोगों…

Read More